NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
शहर में बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे लोग
हर दो घंटे में कटती रही बिजली, जारी रहा लोड शेडिंग
सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची सहित पूरे झारखंड में बिजली और पानी का संकट गहराता जा रहा है। हर तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और झामुमो और कांग्रेस की सरकार आई है कान में तेल डाल कर सोई पड़ी है। इस भीषण गर्मी में रांची शहर में आठ से दस घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है। पानी के लिए रोज मीडिया में खबरें आ रही है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है और यह सरकार खुद की जय जयकार में व्यस्त है।
रांची सहित पूरे राज्य में बिजली को लेकर अब त्राहिमाम मच गया है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब आम से लेकर खास बिजली संकट से परेशान हो चुके हैं. यहां तक क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने ट्वीट करके अपनी व्यथा को बताया. अब बिजली को लेकर पानी संकट का सामना करना पड़ा रहा है. हालात अब बद से बदत्तर हो गए हैं. इधर बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार हालात में फिलहाल सुधार की कोई संभावना अभी नहीं दिख रही है. क्योंकि नॉन पीक ऑवर में स्थिति ठीक है, मगर पीक ऑवर में जितनी बिजली की मांग हो रही है, उतनी बिजली नहीं मिल पा रही है. बीती रात भी पीक ऑवर में 300 से 400 मेगावाट बिजली की जरूरत थी मगर मिला मात्र 100 मेगावाट. सेंट्रल पावर एक्सचेंज से मांग के बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिली.
- Advertisement -



बिजली क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालय की ओर से नहीं दी जा रही पूर्व सूचना
बताया जा रहा है कि आपूर्ति की जाने वाली बिजली में कमी होने के कारण और बिजली की मांग में वृद्धि के कारण ये स्थिति बनी है। जबकि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में बिजली मरम्मत कार्य भी चल रही है।व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी फेल :बिजली विभाग की ओर से रांची आपूर्ति क्षेत्र के लिए बीते 18 अप्रैल को जारी की गई व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी फेल हो गई। इस नंबर पर गई सूचनाएं दी गई। लेकिन इन सूचनाओं के बावजूद कोई असर नहीं हुआ। कोई समाधान भी नहीं दिखी। जबकि विभाग की ओर से पावर कट, ट्रांसफार्मर जलने, ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने, वोल्टेज फ्लकचुएट करने पर व्हाट्सएप नंबर 9431135682 पर सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की गई थी। जबकि समस्याओं पर कोई निबटारा नहीं किया जा रहा।
Report By :- SONIA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची