NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया के सदर व सेक्रेट्री ने ईद की नमाज को लेकर जिले के तमाम मस्जिदों के इमाम व कमेटियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस बार ईद की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की जाएगी। तमाम मस्जिदों के इमाम व कमेटी अपने अपने मोहल्ले की मस्जिदों में कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के तहत निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा कराएंगे।
अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी ने कहा के कोविड-19 का दूसरा चरण झारखंड सहित पूरे देश में काफी तेजी से फैल रहा है। इसलिए सभी मस्जिदों के इमाम व कमेटी नमाज के दौरान शारीरिक दूरी का भी विशेष ख्याल रखेंगे। साथ ही नमाज के बाद कोई भी मस्जिदों के बाहर, चौक चौराहों पर गली मोहल्लों में अनावश्यक भीड़ इकट्ठा नहीं करेंगे। उन्होंने ईद की नमाज के दौरान जिला, राज्य, देश और दुनिया के तमाम आलम ए इस्लाम को इस कोरोना वायरस बीमारी से बचने को लेकर भी दुआ करने की अपील की है।
- Advertisement -
Report By :- ZEBA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI