बेहतरीन पहल : हुसैन खान को है गरीबों की दिवाली की फिक्र इसलिए जरूरतमंदों के चेहरे पर बिखेरते है खुशियां !! बांटते हैं कपड़े, पटाखे और मिठाइयां
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
त्योहारों पर गरीबों के चेहरे पर यूं चमक ला रहे हुसैन खान
वे अमीर, गरीब सबकी दिवाली खुशियों वाली चाहते हैं। त्योहार पर किसी जरूरतमंद की आंखों में चमक आ जाए और वह मुस्कुरा दे तो उनके दिल को सुकून मिल जाता है। ऐसा सकारात्मक नजरिया रखने वाले रांची शहर के जाने माने कांग्रेसी नेता और समाजसेवी हुसैन खान ! गरीबों और जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान दीपावली से पहले ही गरीबों के साथ दीपावली मना रहे हैं साथ ही उन लोगों के साथ दीपावली की खुशियां बांट रहे हैं, जिनके पास दो वक्त की रोटी तक का जुगाड़ मुश्किल होता है, वहीं आज हुसैन खान की ओर से जरूरतमंदों को दीपावली के मौके पर नए कपड़े, पटाखे और मिठाई बांटी गई !
- Advertisement -

3 सौ से ज्यादा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान
पिछले सात साल से गरीब बच्चों के साथ खुशियों की दीपावली मनाने वाले झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग रांची महानगर के अध्यक्ष हुसैन खान ने इस बार 350 से ज्यादा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। श्री खान और कांग्रेस अन्य के सदस्यों ने ना सिर्फ पूरा दिन उनके साथ बिताया, बल्कि बच्चों को उनकी जरूरतों की चीजें देने के साथ ही उनकी पसंद का भोजन भी कराया। कार्यकम में इन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। बच्चों ने हनुमान चालीसा, गौरा गोरी गीत, सुवा गीत की प्रस्तुति दी।

तीन दिन तक बांटेगें सामान
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान की तरफ से तीन दिनों तक अलग अलग स्थानों में जाकर जरूरतमंदों को दीपावली मनाने वाली सामग्री बांटी जाएगी। जिसमें वृद्धाआश्रम,अनाथ आश्रम, बालआश्रम, बाल सुधार गृह, रांची, नामकुम और हटिया स्टेशन, बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे शामिल है। जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपाथ में रहे रहे है। उन्हें नई साड़ी, मिठाई, एवं बुजुर्गों को धोती, मिठाई, बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, पटाखे बांटे जा रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया कि हमारी टीम के सदस्य के द्वारा पिछले 4 वर्षों से अपने सभी पर्व गरीब, असहाय, बुजुर्गों के साथ ही मना रहे है। इस वर्ष भी शनिवार से सोमवार तक रोजाना जरूरतमंदों तक यह सारी सामग्री पहुंचाई जाएगी, ताकि वे दीपावली अच्छे से मना सकें। समाजसेवी और कांग्रेसी नेता हुसैन खान ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को लेकर पूरे झारखंड प्रदेश में एक नया राजनीतिक को आगे बढ़ाने का काम करेंगे !
Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI