Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BIG BREAKING : मुहर्रम के जुलूस में बवाल, एक समुदाय ने किया पथराव; 12 जख्मी-फोर्स तैनात, इलाके में तनाव

0 575

CRIME DESK, NATION EXPRESS, बरेली / वाराणसी

बरेली में डीजे बजाने को लेकर एक समुदाय के लोगों पर पथराव करने का आरोप लगा है. फिलहाल, मौके पर पहुंची एसडीएम ने मामले को शांत करा दिया है. इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

मुहर्रम का जुलूस निकलने के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली में डीजे बजाने को लेकर एक समुदाय के लोगों ने हिंदुओं की दुकानों पर पथराव कर दिया. घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए. पथराव की सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए, और मामले को शांत कराया. पुलिस हंगामा व पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है. साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. क्षेत्र में बिगड़े हालातों को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई है.

- Advertisement -

जूही क्षेत्र में हुआ बवाल

मामला भोजीपुरा थाना के गांव मझौआ गंगापुर का है. यहां मंगलवार को मुहर्रमका जुलूस निकाला गया. इसी बीच जुलूस में डीजे भी लगाया गया. हिंदू समुदाय के लोगों ने डीजे का विरोध किया. हिंदू समुदाय के लोगों ने कहा कि परंपरा के मुताबिक, कभी मुहर्रम के जुलूस में डीजे नहीं लगाया गया है. इस बार परंपरा के साथ खिलवाड़ हो रहा है. ऐसे में एक समुदाय के लोग भड़क गए. हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के मेडिकल और दुकानों में जमकर पथराव किया.

हिंदुओं के घर में घुसकर तोड़फोड़

वहीं, हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप यह भी है कि एक समुदाय के लोग घरों में घुस गए. तोड़फोड़ और पथराव किया. जिससे करीब 12 लोग घायल हो गए. हिंदू समुदाय के महिला और पुरुषों का कहना है कि एक समुदाय के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव किया. घर में घुसकर मारपीट की. पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

Ruckus during Muharram procession in Varanasi bricks and stones between two  sections dozens injured - वाराणसी में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल, जमकर  चले ईंट-पत्थर, दर्जनों घायल

SDM और पुलिस फोर्स से संभाली कमान

पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, एसपी क्राइम, एसपी ट्रैफिक, एसडीएम भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे. दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिती सामान्य की और जुलूस को निकलवाया गया. वहीं, तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए मझौआ गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया.

एक समाज ने पेश की सफाई

एक समाज के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब सीएम योगी आदित्यनाथ कावड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं, तो हम डीजे क्यों नहीं बजा सकते. जब वह नई परंपरा डालेंगे तो हम भी नई परंपरा डाल सकते हैं. वहीं, एक समुदाय के लोगों को कहना है कि हम ने पथराव नहीं किया है.

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

एसपी क्राइम मुकेश प्रताप के मुताबिक, ताजिया का जुलूस निकल रहा था, तभी डीजे को लेकर विवाद हो गया. मामले को शांत कराकर जुलूस को फिर से रवाना किया गया है. कुछ लोगों की पहचान की गई है, जिन लोगों ने उपद्रवकरने की कोशिश की. उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है.

वाराणसी में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, दर्जनों घायल

वाराणसी  में भारी सतर्कता और सुरक्षा की घेरेबंदी के बाद भी मिर्जामुराद इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बवाल हो गया। मिर्जामुराद के करधना बाजार में ताजिया ले जाते समय जामुन का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। ईंट-पत्थर के साथ ही हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। बवाल में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। ताजिया दौड़कर ले जाने के चक्कर में वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी होती रही। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। UP: Tension between 2 groups over Tazia procession route in Muharram |  यूपीः मुहर्रम जुलूस के दौरान रूट बदलने से बवाल, आगजनी-फायरिंग में कई घायल -  Latest News & Updates in Hindi

बताया जाता है कि जंसा के नईबस्ती से ताजिया के साथ मोहर्रम का जुलूस मिर्जामुराद के करधना बाजार में पहुंचा था। ताजिये के लिए खदेरू साव की दुकान के सामने छायादार जामुन के पेड़ को कुछ लोग काटने लगे। पेड़ काटने का लोगों ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि ताजिया जाने के लिए रास्ता पर्याप्त है। विवाद के बीच ही मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार को लाठी डंडों से पीट दिया गया। खदेरू साव की किराना दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे पूरा गांव में अफरातफरी मच गई।

Report By :- PAYAL GUPTA / RICHA TRIPATHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, बरेली / वाराणसी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309