EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
95 दिन बाद खुलेगा झारखंड के स्कूलों का ताला: 6 अगस्त से हाई स्कूल में 4 घंटे की होगी ऑफलाइन पढ़ाई, स्टूडेंट्स के लिए अभिभावक की अनुमति तो शिक्षकों के लिए वैक्सीन के दो डोज अनिवार्य होंगे
झारखंड के हाई स्कूल एक बार फिर से गुलजार होंगे। 6 अगस्त से राज्य सभी प्रकार के स्कूल खुल जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को झारखंड के शिक्षा सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। सभी DC से स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था के साथ स्कूल को खोलने की इजाजत दे दी है।
- Advertisement -
स्कूल जाने के लिए बच्चों को जहां अपने अभिभावकों से सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। वहीं शिक्षकों के लिए वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी होगा। बिना वैक्सीन लिए किसी भी शिक्षक को स्कूल में एंट्री नहीं मिलेगी। जबकि राज्य के सभी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है। वहां बच्चों की एंट्री पर फिलहाल रोक जारी है।
12 बिन्दु में समझिए सरकार के सभी जरूरी दिशानिर्देश
1.सभी स्कूल 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
2.स्कूल के सभी शिक्षकों को वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही एंट्री मिलेगी
3.जिला प्रशासन की तरफ से समयांतराल पर शिक्षकों व बच्चों की कोविड-19 जांच कराई -जाएगी।
4.8-12 बजे तक मात्र 4 घंटे ही संचालित होंगे राज्य के सभी स्कूल
5.आवासीय विद्यालयों में अभिभावकों की सहमति से ही हॉस्टल में स्टूडेंट्स रहेंगे।
6.कक्षा में शामिल होने के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी।
7.सभी शिक्षक ऑनलाइन बायोमिट्रिक अटेंडेंस बनाएंगे।
8.स्कूल में प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
9.विद्यालय में किसी प्रकार के आयोजन और खेलकूद पर प्रतिबंध रहेगा।
10.आपात स्थिति में संपर्क करने क लिए स्कूल प्रबंधन को हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
11.स्कूल के एंट्री गेट पर हाथ धोेने और सेनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य होगी।
12.क्लास में सभी बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI