Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

0 503

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे, सुबह फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड के कारणों का नहीं चल सका है पता

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के पटेल फील्ड में एक व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरविंद कुमार शर्मा के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले अरविंद पिछले कई वर्षों से रांची में मुर्गा का व्यवसाय करते थे।

- Advertisement -

किशोर ने की फांसी लगाकर आत्महत्यापरिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद यह अपने रूम में जाकर सो गए थे। सुबह जब उनके रूम में जाकर देखें तो वे फांसी के फंदे से झूल रहे थे। आत्महत्या के कारण अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। सूचना मिलते ही धुर्वा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दी है।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के थे अध्यक्ष

अरविंद के साथ रांची में उनकी पत्नी और दो बच्चे रहते थे। वह व्यवसाय के साथ धार्मिक कार्यों से भी जुड़े थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह औद्योगिक महानगर दुर्गा पूजा समिति का सक्रिय सदस्य व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड के अध्यक्ष भी थे। मोहल्ले की समस्याओं को दूर करने में भी वे सक्रिय रहे हैं।

addibangla durga puja samiti – Ravi Newsपुलिस ने कहा- फिलहाल जांच जारी है

इस संबंध में धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती है। मामले की जांच जारी है। जल्द आत्महत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ भी बताया जा सकता है।

Report By :- PUJA SINHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309