लव स्टोरी का THE END : प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो प्रेमी ने लगा ली फांसी, प्रेमिका हिरासत में
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
लव स्टोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली लेकिन उसके इस कदम को उठाने का कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका को हिरासत में लिया है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सड़क को भी जाम किया गया था। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से एक मोबाइल बरामद किया था।
रांची जिले के ओरमांझी में एक युवक ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली थी। जिससे सिकदरी थाना इलाके के पूर्णा टोली गांव में सनसनी फैल गई थी। जहां एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकता शव बरामद किया गया था। पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका को हिरासत में लिया है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सड़क भी जाम किया गया था। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया था। मोबाइल की जांच की गई तो पता चला कि पिठौरिया में रहने वाली एक युवती का मोबाइल है।
- Advertisement -

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने युवती को थाने में बुलाया तो पता चला कि मृतक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। रथ मेले में दोनों साथ घूमने गए थे। मेला से लौटने के बाद घटना स्थल पर मृतक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात पर मृतक ने कहा कि अगर संबंध बनाने नहीं दिए तो वह अपनी जान दे देगा और उसने ऐसा ही किया। युवक ने अपने कहे मुताबिक फांसी लगा ली और युवती जबतक कुछ समझती तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद युवती को कुछ समझ में नहीं आया और वह घटना स्थल से निकल गई, लेकिन उसका मोबाइल वहीं गिर गया।

परिजनों को हत्या की आशंका
ओरमांझी पुलिस का कहना है कि दिनेश मुंडा का शव एक नवनिर्मित मकान में बरामद हुआ था। मृतक के पिता रमेश मुंडा व भाई दीपक मुंडा द्वारा जमीन विवाद में हत्या किए जाने की संभावना जताई है ।
बेंगलुरु में नौकरी छोड़ खेलगांव आई
प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु में नौकरी करती थी। मृतक के कहने पर खेलगांव में उसने काम पकड़ लिया था। पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी मृतक के घरवालों को दे दी गई है।