Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DIG का शराबी रीडर गिरफ्तार : साहब’ का फोन उठाकर फंसा रीडर, आवाज सुनते ही DIG ने SP को अरेस्ट करने का दिया आदेश

0 463

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बेतिया (BIHAR)

DIG से शराब के नशे में धुत होकर बात कर रहा था रीडर, पुलिस बुलवा कर करवाया गिरफ्तार

 शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन कानून लागू कराने को लेकर सख्त है. पुलिस को सख्ती से कानून लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लेकिन जिनके कंधे पर जिम्मेदारी है. वो ही जिम्मेदारी की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया का है, जहां चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण के रीडर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है.

- Advertisement -

बिहार में शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे पुलिसकर्मी, नशे की हालत में गिरफ्तार हुआ DIG का रीडर

खुद डीआईजी ने दिया था आदेश

बता दें कि चंपारण रेंज के डीआईजी के यहां पदस्थापित देवाशीष नाम के रीडर को शराब के नशे में धुत मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में डीआईजी ने बताया कि पूर्व से ही रीडर के शराब पीने की सूचना मिल रही थी. कई बार रीडर को हिदायत भी दी गई थी. इसी दौरान रविवार की देर शाम में कुछ काम के लिए रीडर को फोन किया तो उसकी आवाज लड़खड़ा रही थी. ऐसे में उन्होंने बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को फोन किया और जांच करने की बात कही.

इसी दौरान जांच के क्रम में उन्हें शराब के नशे में पाया गया. मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि भी की गई, जिसके बाद रीडर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीआईजी ने बताया कि इस मामले में बेतिया एसपी को जांच करने का आदेश दिया गया है. उनके द्वारा जांच रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल रीडर को जेल भेजा जा रहा है.

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बेतिया (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309