Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आखिरी पल में जगीं सपा की उम्मीदें, पार्टी के नेताओं को नेशन एक्सप्रेस और देशबंधु के सर्वे पर भरोसा, आएंगे तो अखिलेश ही

0 513

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

नेशन एक्सप्रेस और देशबंधु के सर्वे में दावा किया गया कि इस बार अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस सर्वे में भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। समाजवादी पार्टी के खाते में 228 से 244 सीटें दी गईं हैं। बसपा को 10 से 24 और कांग्रेस को एक से नौ सीटें मिल सकती हैं

यूपी में मतदान के आखिरी दिन 12 अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। 11 सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया कि यूपी में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इन सभी सर्वे में भाजपा को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जैसे ही ये सर्वे आने शुरू हुए समाजवादी पार्टी के खेमे में मायूसी छा गई। टीवी चैनलों पर लाइव डिबेट में बैठे सपा नेता इन एग्जिट पोल को झूठा बताने लगे, लेकिन एक समय ऐसा आया, जब सपा की उम्मीदें भी जाग उठीं।

- Advertisement -

republic tv exit poll up punjab bjp samajwadi party aam aadmi party akali  dal congress - India Hindi News - Republic TV Exit Poll: यूपी, पंजाब और  उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में

नेशन एक्सप्रेस और देशबंधु के सर्वे में सपा सरकार बनने का अनुमान
इंडिया टुडे एक्सिस, जी न्यूज, एबीपी सी वोटर, इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च, इंडिया टीपी सीएनएक्स समेत 11 न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने अनुमान जताया कि यूपी में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं, नेशन एक्सप्रेस और देशबंधु के सर्वे में दावा किया गया कि इस बार अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस सर्वे में भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। समाजवादी पार्टी के खाते में 228 से 244 सीटें दी गईं हैं। बसपा को 10 से 24 और कांग्रेस को एक से नौ सीटें मिल सकती हैं।

नेशन एक्सप्रेस और देशबंधु का सर्वे आते ही सपाइयों में खुशी की लहर
जब तक सर्वे रिपोर्ट में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया जा रहा था, तब तक समाजवादी पार्टी के नेता एग्जिट पोल को झूठा साबित करने में जुटे थे। जैसे ही नेशन एक्सप्रेस और देशबंधु ने एग्जिट पोल जारी किया सपाइयों के सुर बदल गए। जो सपा नेता ट्विटर और फेसबुक पर एग्जिट पोल के खिलाफ बोल रहे थे, वही लोग नेशन एक्सप्रेस और देशबंधु की सर्वे रिपोर्ट का जिक्र करने लगे।

ट्विटर पर चलाने लगे ट्रेंड
एग्जिट पोल आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ट्विटर पर एक्टिव हो गए। सभी ने हैशटैग अखिलेश यादव, हैशटैग 10_मार्च_अखिलेश_आ_रहें_है का ट्रेंड चलाना शुरू कर दिया।

अखिलेश ने भी सरकार बनाने का दावा किया
जिस वक्त न्यूज चैनल ये सर्वे रिपोर्ट प्रसारित कर रहे थे, उसी वक्त समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करके अपना अलग एग्जिट पोल जारी कर दिया। न्यूज चैनलों के सर्वे के उलट सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार बनाने का दावा किया। अखिलेश ने लिखा, ‘सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार। हम सरकार बना रहे हैं।

Report By :- MADHURI SINGH / ANUJA AWASTHI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309