Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लुटेरी हसीना : नई तरकीब से लूटने वाली शिवानी को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

0 657

CRIME DESK, NATION EXPRESS, पटना 

 बंगाल की शिवानी को पटना पुलिस ने भेजा जेल, वीडियो देख पुलिस हैरान

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बुद्ध मार्ग स्थित इस्कान मंदिर में महिलाओं की चेन चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई शिवानी राव को कोतवाली पुलिस ने  जेल भेज दिया। वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। हालांकि, अब तक एक भी महिला की चेन बरामद नहीं हो पाई है। शिवानी के साथी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हैरानी की बात है कि जेल भेजे जाने से पहले शिवानी के अधिवक्ता ने जमानत याचिका दायर करने के लिए थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से काल कर पूरी जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवानी के सहयोगियों की तलाश की जा रही है। जेल में उससे मुलाकात करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

- Advertisement -

SecOnd MarriAge GirL MobilE NumBer | girls mobile number for friendship  whatsapp | ladki ka photo

पुलिस ने 29 मिनट तक का फुटेज खंगाला

पुलिस ने इस्कान मंदिर से लेकर जीपीओ गोलंबर के बीच 29 मिनट तक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें शिवानी के साथ छह संदिग्ध महिलाओं की तस्वीरें दिख रही हैं। हालांकि, अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वे वारदात के बाद जीपीओ गोलंबर की तरफ फरार हो गईं। ऐसा माना जा रहा है कि चेन झपटने के बाद महिला चोरों ने उसे दूसरे साथी को सौंप दिया ताकि पकड़ने जाने पर उनके पास से बरामदगी नहीं हो पाए और वे आसानी से छूट जाएं।

चादर फेंककर उड़ाई गले से चेन

फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्ध महिला चोरों ने श्रद्धालुओं के ऊपर चादर फेंकी, फिर उसके साथ गले से सोने की चेन खींच ली। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि पीड़ित महिला श्रद्धालुओं को भनक तक नहीं लगी। चेन खींचने के बाद उन्होंने चादर के साथ चेन दूसरे साथी को सौंप दी।

Report By :- NEHA PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, पटना 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309