Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के खिलाफ एसीबी ने गैर जमानती वारंट जारी किया ! लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

0 206

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिट

ACB को आशंका कभी भी देश से भाग सकते हैं नेक्सजेन मालिक विनय सिंह, कैंसिल कर चुके हैं लंदन का टिकट

झारखंड शराब घोटाला मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद आईएएस विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह ने ACB के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल कर उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को भी निरस्त करने का आग्रह किया है. अभी उनकी याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं है.

- Advertisement -

Nexgen के मालिक ने IAS विनय चौबे की पत्नी के खाते में ट्रांसफर किये थे 100  करोड़ से ज्यादा... आखिर क्यों? पढ़िये पूरी खबरविनय सिंह पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

दरअसल शराब घोटाला मामले में एसीबी ने विनय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट लिया है. ACB कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद विनय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. क्योंकि एसीबी को विनय सिंह की तलाश है और उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. इससे पहले एसीबी ने विनय सिंह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए भी बुलाया था. लेकिन अब तक विनय सिंह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. विनय सिंह ऑटो मोबाइल विक्रेता कंपनी नेक्सजेन के मालिक हैं. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने विनय सिंह के ठिकानों पर भी रेड की थी.

Big Breaking: शराब घोटाले में बुधवार को ताबड़तोड़ 3 गिरफ्तारी, अब तक पांच  हो चुके है अरेस्ट | Live Dainik-Latest & Live News in Hindiअब तक विनय सिंह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. विनय सिंह ऑटोमोबाइल विक्रेता कंपनी नेक्सजेन के मालिक हैं. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने भी विनय सिंह के ठिकानों पर रेड की थी. बता दें कि झारखंड में एसीबी शराब घोटाला की जांच कर रही है, एसीबी ने अब तक की जांच में राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब तक इस केस में कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और विनय चौबे के विरुद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का मामला दर्ज कर भी जांच की जा रही है. अब तक की जांच के यह बात भी सामने आई है कि विनय सिंह की कंपनी से IAS विनय चौबे की पत्नी को 1 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है.

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309