Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले मां ने दुनिया को कहा अलविदा, 77 साल की उम्र में निधन

0 662

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटी नितारा अन्य फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रोहित शेट्टी, रितेश देशमुख, साजिद खान, रमेश तौरानी समेत कई सेलेब्स भी वहां पहुंचे थे।

मां के अंतिम संस्कार के लिए जाते अक्षय कुमार। एक्टर के साथ ड्राइवर की आखों में भी दिखे आंसू।

- Advertisement -

मां के अंतिम संस्कार के लिए जाते अक्षय कुमार। एक्टर के साथ ड्राइवर की आखों में भी दिखे आंसू।
श्मशान घाट के बाहर नजर आए रितेश देशमुख और साजिद खान।
                                    श्मशान घाट के बाहर नजर आए रितेश देशमुख और साजिद खान।

वे मेरी रीढ़ थीं, असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं
मां के निधन की जानकारी अक्षय ने सुबह सोशल मीडिया पर दी। अक्षय ने लिखा, “वे मेरी रीढ़ थीं। आज मैं अपने भीतर असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह सुकून से इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, ओम शांति।”

अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले मां ने दुनिया को कहा अलविदा
Akshay Kumar's mother Aruna Bhatia passes away | अक्षय कुमार की मां अरुणा  भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन, बोले-वे मेरी रीढ़ थीं, असहनीय दर्द महसूस  कर रहा हूं -अरुणा भाटिया को कुछ दिन पहले उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें पिछले 6 दिन से ICU में रखा गया था। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी। अरुणा ने अपने बेटे अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है।

मां की तबीयत बिगड़ने पर अक्षय कुमार अचानक ब्रिटेन से लौटे थे। वहां वो ‘सिंड्रेला’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। भारत आकर उन्होंने मां की सेहत के बारे में फैंस को अपडेट्स दी और लिखा था, “आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता जाहिर की है, उसने मेरे दिल को छू लिया। इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल वक्त है। आपकी हर एक दुआ बहुत मददगार साबित होगी।”

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

अक्षय ने 2018 में मदर्स डे के मौके पर मां और बहन के साथ की यह फोटो शेयर की थी।अक्षय कुमार की मां के निधन पर फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अजय देवगन ने लिखा, “प्रिय अक्की, आपकी मां के निधन पर हार्दिक संवेदना। अरुणा जी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।” डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने लिखा, “आपको और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति।”

अक्षय की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ की को-स्टार निम्रत कौर ने कमेंट कर लिखा, “आपके गहन नुकसान के लिए बहुत दुख है। इस गंभीर घड़ी में आपको और पूरे परिवार के लिए गहरी संवेदना और मेरी हार्दिक प्रार्थना। सतनाम वाहे गुरु अक्षय।”

तस्वीरों में देखें अक्षय का मां से रिश्ता

अक्षय ने 2018 में मदर्स डे के मौके पर मां और बहन के साथ की यह फोटो शेयर की थी।
अक्षय अपनी मां के बेहद करीब थे। उन्हें अपनी मां के साथ वक्त बिताना काफी पसंद था। मां के निधन से एक्टर गहरे सदमे में हैं।
अक्षय अपनी मां के बेहद करीब थे। उन्हें अपनी मां के साथ वक्त बिताना काफी पसंद था। मां के निधन से एक्टर गहरे सदमे में हैं।
अक्षय ने अपनी मां के नाम पर देश को 25 करोड़ भी दान दिए थे।

अक्षय के प्रोजेक्ट्स की शूटिंग नहीं रोकी गई
अक्षय ने अपने प्रोजेक्ट्स का काम नहीं रुकवाया है। उन्होंने निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है, जिनमें उनकी मौजूदगी की जरूरत नहीं है। अक्षय कुमार के पास अगले साल तक करीब आधा दर्जन फिल्में पाइप लाइन में हैं। सुपरस्टार के पास 9 प्रोजेक्ट्स हैं। 8 फिल्में और एक वेब सीरीज। ये हैं- सूर्यवंशी, अतरंगी रे, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, राम सेतु, OMG-ओह माय गॉड 2 और वेब सीरीज द एंड।

Report By :- MUSKAN SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309