Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

CM हेमंत सोरेन ने राज्य के किन्नर समुदायों को दिया बड़ा तोहफा : मिलेगा OBC का दर्जा, हर महीने 1000 रुपये का पेंशन

0 493

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किन्नर समुदायों को एक बड़ा तोहफा दिया है. आपको बता दें, नाचने गाने और बधाई देने का पेशा करने वाले किन्नर समुदाय को झारखंड सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर ओबीसी का दर्जा दे दिया है. कैबिनेट ने किन्नर समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने के अलावे हर महीने 1000 रुपए पेंशन देने का फैसला भी किया है. इधर, राज्य सरकार के इस निर्णय का किन्नर समुदायों के पढ़े-लिखे लोगों ने हार्दिक स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने सरकार से किन्नर वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग भी दोहराई है. 

- Advertisement -

किन्नरों से जुड़ी 10 ऐसी दिलचस्प बातें जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे आप - India  TV Hindi
सरकार के इस फैसले से कोई इंटरेस्ट नहीं- समाजसेवी कुमुद झा
झारखंड में किन्नरों के लिए काम करने वाली समाजसेवी कुमुद झा के मुताबिक, झारखंड में करीब 900 के आसपास किन्नर है जिनमें से अधिकांश बधाई देकर पैसे का काम कर और नाच-गाकर अच्छा कमा लेती हैं उन्हें राज्य सरकार के इस फैसले से कोई इंटरेस्ट नहीं, साथ ही सरकार द्वारा दिए जाने वाले 1000 रुपया पेंशन लेने भी कोई नहीं आएगा. खैर..यह बात मशहूर है कि किन्नर समुदाय को जन्म से ही भेदभाव अपेक्षा और तान का शिकार होना पड़ता है जिसकी वजह से वे बहुत दुखी रहते हैं और इसी कारण कहा यह भी जाता है कि उनकी दुआ या बद्दुआ दोनों लग जाती है. बात करें पड़ोसी राज्यों की तो, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और दिल्ली की सरकार ने पहले ही किन्नर समुदायों के लिए प्रस्ताव पास किए हैं. वहीं झारखंड के किन्नर अलग आवासीय भूखंड और वेलफेयर बोर्ड चाहते हैं. 
Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309