Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

डॉक्टर मरियम बनी भारत की पहली मुस्लिम न्यूरोसर्जन, देश-विदेश से मिल रही बधाईया

0 589

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

आज के दौर में मुस्लिम बेटियां ने अपने देश और परिवार का नाम रोशन कर रही है। डक्टर मरयम अफीका अंसारी ने न्यूसर्जन बनकर एक नया रिकॉर्ड को कायम किया है। उन्होंने इस बात को कर दिखाया है कि लड़कियां किसी फील्ड में कम नही है।

27 वर्षीय डॉ. मरियम अफीफा अंसारी बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। वे भारत की पहली मुस्लिम फीमेल न्यूरोसर्जन बनी हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया कि मेहनत के बल पर हम जिंदगी में हर सपने को पूरा कर सकते हैं। अफीफा ने बताया – ”अब मैं मिस अफीफा से डॉ. अफीफा बन गई हूं। मेरा व्हाइट कोट पहनना और स्टेथेस्कोप से मरीजों की जांच करने का सपना पूरा हुआ”।

- Advertisement -

उन्होंने 2020 में आयोजित NEET की परीक्षा में 137वीं रैंक हासिल की थी। मरियम ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मालेगांव के एक उर्दू माध्यम स्कूल से ली। इसके बाद वह हैदराबाद आ गईं। यहां आकर उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की। जहां 10वीं कक्षा में उन्हें गोल्ड मेडल मिला। अफीफा ने उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। इसी कॉलेज से उन्होंने जनरल सर्जरी में मास्टर्स डिग्री ली। वह स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई में आगे रही हैं।

अफीफा की मां एक सिंगल मदर और एक टीचर हैं। उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। अफीफा पढ़ाई के अलावा पेंटिंग, कैलीग्राफी और इस्लामिक टीचिंग में भी आगे हैं। वे हर लड़की से यह कहना चाहती हैं कि किसी भी हालत में हार मत मानो। अगर कोई ये कहे कि तुम ये काम नहीं कर सकती तो उसे गलत साबित कर दो और अपने मकसद को पाकर रहो।

मरयम की शिक्षा की बात की जाए टी महाराष्ट्र के मालेगांव में पूरी की।इसके बाद आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने हेदराबाद का रुख कर लिया। यहाआकर 10 तक पढाई की।इसके बाद मरयम ने हेदराबाद की मशहूर यूनिवर्सिटी उस्मानिय में एडमिशन लिया। यहां से उन्होने एमबीबीएस किया और जनरल सर्जरी में मास्टर की डिग्री को हासिल किया।

दसवीं क्लास में मरयम गोल्ड मेडल जीत चुकी है।अपनी सफलता से मरयम ने एक मिसाल को कायम किया है।इस बात को साबित कर दिया कि मेहनत ईमानदारी और कड़े संघषों के साथ कोई भी काम नामुमकिन नही है।

Report By :- SHWETA JHA / DIPTI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309