Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोरोना के बाद अब झारखंड में H3N2 इंफ्लूएंजा का खतरा: घर में किसी को लंबे समय से खांसी या बुखार है तो तुरंत कराएं RTPCR टेस्ट

0 530

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

देश में एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लूएंजा का खतरा बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को इस वायरस से मौत की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दो लोगों की जान गई है. कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक शख्स की मौत हुई है. मंत्रालय ने कहा कि वो एच3एन2 इन्फ्लूएंजा को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (Integrated Disease Surveillance Programme) के जरिए कड़ी निगरानी रख रहा है.

कोरोना का खतरा भले ही कम हो गया हो लेकिन इस बीमारी के साथ- साथ कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी धीरे- घीरे बढ़ने लगा है। कई राज्यों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा देखा जा रहा है। इस बीमारी के लक्षण को अगर नजर अंदाज किया गया तो खतरा बढ़ सकता है। इस बीमारी के लक्षण कोरोना से मिलते जुलते हैं अगर इसी तरह का लक्षण आपमें है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

- Advertisement -

Influenza H3N2 Flu Causes Symptoms Treatment Know Precautions to stay safe  from Gangaram hospital physician soniya rawat - सर्दी-बुखार-खांसी, कहीं आप  भी तो नहीं H3N2 फ्लू की चपेट में? गंगाराम ...क्या कहते हैं विशेषज्ञ

एच3एन2 इंफ्लूएंजा को लेकर रिम्स के विशेषज्ञ डॉ संजय ने बताया है कि अगर आपको लंबे समय से खांसी है, सांस फूल रही है औऱ थकान की शिकायत है तो आपको जांच करानी चाहिए। खांसी ठीक हो जायेगी सोचकर साधारण दवा नहीं लेनी चाहिए खतरा बढ़ सकता है। इस बीमारी का अगर समय रहते इलाज नहीं हो पाया तो यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि आपकी जान भी जा सकती है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि कई बार लोग आईसीयू में भी भर्ती हो जाते हैं। अगर परिवार में किसी व्यक्ति में इस बीमारी के लक्षण हैं तो उसका मास्क पहनकर रहना बेहद जरूरी है। यह बीमारी फैलती है। घर के दूसरे सदस्यों को भी एन95 मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि यह वायरल बीमारी है, सांसों के जरिए भी एक दूसरे में जा सकता है। वहीं इस बार इसकी प्रसार क्षमता अधिक देखी जा रही है। मौसम के बदलते मिजाज के बाद कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

H3N2 Influenza: भारत में H3N2 फ्लू की लहर ने मचाई तबाही ! जानें ... -  youtube.com | Online Wiki

कई राज्यों में बढ़ रहा है खतरा
त्योहारी सीजन में लोग कई राज्यों से लौट रहे हैं। ऐसे में झारखंड में भी इस बीमारी का खतरा देखा जा रहा है। दिल्ली औऱ यपी जैसे शहरों में इसके मामले बढ़ रहे हैं। अगर बाहर से आये किसी व्यक्ति में इसके लक्षण दिखते हैं तो और सतर्क रहने की जरूरत है।

क्या है लक्षण
इसकी शुरुआत गले में दर्द, बुखार और खांसी होती है। धीरे- धीरे पूरा शरीर कमजोर होने लगता है। शरीर में दर्द रहता है। अगर परिवार के किसी भी सदस्य में यह लक्षण हैं तो तुरंत आपको जांच कराना चाहिए।

H3n2 Influenza: होली के जश्न में कहीं हो न जाएं इन्फ्लुएंजा वायरस, जानिए  क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए | H3n2 Influenza: Influenza virus  should not get anywhere in the

क्या करें

तुरंत इसकी जांच कराएं आरटीपीसीआर टेस्ट से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। घर में किसी को लक्षण होने पर चिकित्सक के संपर्क में रहना जरूरी है। एन-95 का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। लगातार गर्म पानी का सेवन करना बेहद जरूरी है। लक्षण मिलने पर एंटीबायोटिक दवा का सेवन बिल्कुल ना करें, इसमें एंटीवायरल दवाएं चलती हैं। ओसेल्टामाविस दवा इस बीमारी से लड़ने में कारगर है।

Report By :- ANKITA GUPTA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309