Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह ने दिलाई बड़ी कामयाबी ! चैन स्नैचिंग कर पुलिस की नाक में दम करने वाले 3 शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार

0 434

CRIME NEWS, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों चैन स्नैचरों की दहशत से महिलाओं का घर से निकालना काफी मुश्किल हो गया है क्योंकि चैन स्नैचर अकेली महिला को पा कर उनके गले से चेन छीनकर फरार हो जाते हैं, रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चैन स्नैचर बड़े आराम से महिलाओं के गले से चैन छीन कर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं और फिर दूसरी महिला के शिकार में निकल जाते हैं, खासकर अभी दुर्गा पूजा जैसा महान पर्व चल रहा है ऐसे में महिलाओं को इस बात का डर सता रहा है की कही गले में चैन पहन कर गए तो अपराधी उनका शिकार न कर ले, लेकिन रांची की महिलाओं को चैन स्नैचर से अब बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह ने महिलाओं के गले से चैन छीनने वाले तीन शातिर अपराधियों को धर दबोचा है, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि हिंदपीड़ी का रहने वाला मोहम्मद कैफ, कलाल टोली का रहने वाला मोहम्मद शाकिब उर्फ़ देवा और हिंदपीड़ी ग्वाल टोली का रहने वाला मोहम्मद वजीर को कडरू से गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है !

रांची में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से छिनतई, चोर-चोर चिल्लाती रह गई महिला,  देखें वीडियो - Snatching in Ranchi

- Advertisement -

थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से बरियातू से चोरी हुई बजाज पल्सर और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई है, यह वही स्कूटी है जिससे तीनों अभियुक्त चैन छीनतई की घटना को अंजाम देते थे, अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों अभियुक्त पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है, फिलहाल रांची में अब महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी है क्योंकि कोतवाली इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने भी चेन स्केनर्स गिरोह का खुलासा किया है वही आज अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह ने भी तीन शातिर चैन स्केनर्स को सलाखों के पीछे भेज कर रांची की महिलाओं को सुरक्षित करने का काम किया है

कैसी मिली कामयबी

chain snatching Kodha gang head arrested by police in ranchi recovered gold  chains snatched from ladies चैन से रहिए, चेन छीनने वाले कोढ़ा गैंग का सरगना  धराया; तरीका जान हो जाएंगे हैरान,अरगोड़ा  पुलिस ने कडरू टीओपी के पास दो कुख्यात स्नैचरों मो. साकिब उर्फ देवा (कलाल टोली निवासी) और मो. अली उर्फ कल्लू (ग्वाला टोली चौक हिंदपीढ़ी निवासी) को गिरफ्तार किया है। दोनों स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे। दो अक्टूबर की शाम 5.30 बजे कडरू हनुमान मंदिर के पास से पुलिस ने खदेड़ कर स्कूटी के साथ पकड़ा। उनकी स्कूटी से पुलिस ने चार फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है।

पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों हर बार पुलिस से बचने के लिए स्कूटी के वास्तविक रंग को लेमिनेशन करा छिपा देते थे। ताकि, सीसीटीवी में भी देखने पर स्कूटी का पता नहीं चल पाए। गिरफ्तार मो. साकिब ने पुलिस को बताया कि रांची में स्नैचरों का बड़ा गिरोह सक्रिय है। मो. साकिब स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। जेल में ही उसकी मुलाकात कई अपराधियों से हुई थी। जो स्नैचिंग की घटना में शामिल रहते हैं। इनमें मो. कैफ उर्फ चुईस, दिलकश गद्दी, मो. सैफ उर्फ पाक साफ, मो. अली उर्फ कुल्लू शामिल है।

Report By :- SHWETA SINGH, CRIME NEWS, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309