Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

18 साल की छात्रा ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी कहा – एक सरफिरा कॉलेज आते जाते करता है अश्लील हरकतें और चेहरे पर तेजाब फेंकने की देता है धमकी, खौफजदा छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

0 435

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कोतवाली थाना में एक 18 साल की छात्रा ने 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें छात्रा का आरोप है कि उसके साथ अभियुक्त छेड़खानी करता है। अश्लील और गंदी-गंदी गालियां उसे दी जाती है। पूरे परिवार को जान से मारने की वह धमकी देता है। यही नहीं, उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी वह धमकी देता है। आरोपी अंकित यादव उर्फ शनि के विरुद्ध कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित छात्रा काली बाबू स्ट्रीट, बाबू लेन, अपर बाजार की रहने वाली है।

छात्रा को धमकी, मेरे साथ नहीं चली तो तेजाब डालकर बिगाड़ दूंगा चेहरा - Girl  In Mainpuri Threaten For Acid Attack - Amar Ujala Hindi News Live

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी में छात्रा ने बताया है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती फेसबुक पर अंकित यादव के साथ हुई थी। लेकिन उसकी नीयत ठीक नहीं थी। इस वजह से उसने अंकित से बात करना छोड़ दिया। इसके बाद अंकित ने ऐसी हरकतें शुरू कर दी। जब भी छात्रा अपने इंस्टीट्यूट जाती, आने -जाने के क्रम में वह उसका पीछा करने लगा। रास्ता रोक उसके साथ छेड़खानी करता। परेशान होकर उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अंकित के विरुद्ध भादवि की धारा 354, 354 (डी)2, 504, 506 और 503 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309