Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मजार में चल रहा था जिस्म का धंधा, सामने आई ‘मौलवी काले बाबा’ की डर्टी पिक्चर

0 1,059

NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ 

राजधानी लखनऊ (Lucknow) के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार (Jama Mazar) के संचालक काले बाबा को सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि काले बाबा इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था। इलाके के लोगों ने एक महिला और पुरुष को मजार के अंदर बने एक कमरे से आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा है, जिससे बाबा की काली करतूत का खुलासा हुआ है।

सामने आई 'काले बाबा' की डर्टी पिक्चर, मजार में चल रहा था जिस्म का धंधा,  देखिए ये VIDEOइलाके के लोगों ने गुस्से में बाबा की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोप है कि काले बाबा मजार से सटे कमरे में सेक्स रैकेट चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, स्‍थानीय लोगों को कुछ दिनों से मजार के अंदर से गलत काम होने की शिकायत मिल रही थी।

- Advertisement -

ऐसे में इलाके के लोग अचानक मजार के अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने एक महिला और एक युवक को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा और पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। मौके पर मौजूद काले बाबा की जमकर पीटा गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मजार के अंदर सेक्स रैकेट, नासिर उर्फ़ काले बाबा को लोगों ने रंगे-हाथ पकड़ाएसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में काले बाबा ने बताया है कि वह महिलाओं का इलाज करता था। आरोपी बाबा सफ़ेद दाग या बच्चे न होने की समस्या का इलाज करते थे। इसी की आड़ में वह महिलाओं से धंधा भी करवाता था। मजार के अंदर इस गंदे काम को होता देखकर आस-पास के लोगों में रोष भी देखने को मिला।

Report By :- AFSHA ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, लखनऊ 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309