Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खाकी के डंडे पर सवाल :-शिकायत लेकर थाना पहुंचे युवक पर थाना प्रभारी का कहर, युवक को बेरहमी से गर्दन पकड़ कर डंडे से की पिटाई, क्या शिकायत लेकर भी थाना आना गुनाह है ?

0 471

CRIME DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

शिकायत देने पहुंचे युवकों पर बिना जांच के ही थाना प्रभारी अभय कुमार द्वारा डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद घंटों हंगामा होता रहा. हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुरुष पुलिस बल के साथ ही मौके पर महिला पुलिस बल को भी बुला लिया गया.

क्या शिकायत लेकर थाना आना गुनाह है?

मारपीट को लेकर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर लगा आरोप

क्या शिकायत लेकर भी थाना आना गुनाह है ?

गजब की पुलिसिंग,युवक की पिटाई से थाना में हंगामा,एक पक्षीय कार्रवाई का  अनोखा नमूनाजिले के पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत साउथ कॉलोनी में गुरुवार रात को दो पक्षों में मारपीट गाली गलौच हुई. मामले की शिकायत लेकर दूसरे पक्ष के लोग थाना पहुंचे. आरोप है कि एक पक्ष की शिकायत मिलने के बाद शिकायत करने पहुंचे दूसरे पक्ष के युवकों पर थाना प्रभारी अभय कुमार द्वारा मारपीट की गई, जिसके बाद मामला भड़क गया. सूचना पाकर युवकों के परिजन एवं स्थानीय लोगों ने थाना परिसर पहुंच थाना का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया.

- Advertisement -

शिकायत देने पहुंचे युवकों पर बिना जांच के ही थाना प्रभारी द्वारा डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद घंटों हंगामा होता रहा. हंगामे की सूचना मिलने पर सुदामडीह से पुलिस सदल बल के साथ थाने पहुंची. वहीं, महिला पुलिस बल को भी बुला लिया गया था. किसी प्रकार स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. लोग अपने-अपने घर चले गए. हालांकि, इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार से पूछने पर उन्होंने किसी भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

घटना के संबंध में चासनल्ला साउथ कॉलोनी बबीता देवी ने बताया कि उनके पड़ोसी सुमन सिंह उनके पिता व भाई आकर घर पर गाली गलौज करने लगे समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे, और परिवार के लोगों से उलझ रहे थे. जिसके बाद थाने में इसकी लिखित शिकायत देने के लिए मेरा पुत्र मंटू सिंह संतु सिंह राजेश कुमार अकाश कुमार थाना गए थे.

धनबादः शिकायत लेकर थाना पहुंचे युवकों के साथ थाना प्रभारी ने की मारपीट,  हंगामा – NEWSWINGशिकायत लेकर कार्रवाई करने के बजाय थाना प्रभारी अभय कुमार ने गर्दन पकड़कर लाठी से पिटाई की. जबकि कानून इसकी इजाजत नहीं देता. उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र का क्या दोष था? क्या शिकायत लेकर भी थाना आना गुनाह है? प्रशासन इसका जवाब दे. वहीं युवकों ने भी पिटाई के विरोध में पुलिस प्रशासन हाय-हाय, पाथरडीह पुलिस हाय हाय, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

इधर महिला सुमन सिंह का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से अपना मकान का निर्माण कार्य कर रही थी. पड़ोस के अखिलेश ओझा द्वारा आए दिन विवाद खड़ा कर दिया जाता है. गंदी-गंदी गालियां दी जाती हैं. जिसमें कुछ लोगों ने भी उनका साथ दिया. आज भी हमारे घर के अल्बेस्टर सीट को तोड़ दिया गया था. जिसकी शिकायत मैंने थाना में की है. काफी जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309