Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हजारीबाग में प्रेमिका हीना से शादी करने कोर्ट पहुंचे तनवीर ने अपनी पहली पत्नी को 3 तलाक बोलकर हुआ फरार

0 486

NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग

पहली पत्नी के विरोध के बाद खिरगांव की प्रेमिका से शादी पर लगा रोक

दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी को दिया तीन तलाक

 

हजारीबाग कोर्ट परिसर में तीन तलाक के मामले से चारो तरफ चर्चा का विषय बना गया। कोर्ट परिसर में हजारीबाग शहर के पगमिल मार्ग स्थित अमन कॉलोनी निवासी तनवीर रजा पिता दरगाही खान अपनी पहली पत्नी आयषा रूबी को छोड़कर हजारीबाग शहर के खिरगांव निवासी हीना खान पिता शमीम खान के साथ दूसरी शादी करने के लिए हजारीबाग कोर्ट शुक्रवार को पहुंचा था। जब इस बात की भनक पहली पत्नी आयषा रूबी और उसके परिजनों को लगी तो, आयषा अपने पांच वर्षीय मासूम बेटा अहमद रजा सहित मायके के पूरे परिवार वालो को लेकर कोर्ट पहुंची, जहां तनवीर रजा की शादी का विरोध किया। विरोध को देखकर तनवीर अपनी पहली पत्नी आयषा को हजारीबाग कोर्ट परिसर में ही तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर फरार हो गया। आयषा रूबी ने बताया कि मेरी शादी 4 अप्रैल 2016 को तनवीर रजा के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से हुआ था।

- Advertisement -

आयषा रूबी पिता मुस्ताक खान पचंभा गांव, थाना रजौली, जिला नवादा बिहार की रहने वाली है। पिछले 10 महीने से तनवीर मेरे और मेरे पांच वर्षीय बेटा अहमद रजा के साथ नहीं रह रहे थे। मुझे मायके में छोड़ दिया था। एक बार फोन पर भी तीन तलाक बोला, जिसके बाद खिरगांव की रहने वाली हीना परवीन से उसकी नजदीकी बढ़ने लगी। आयषा ने बताया कि तनवीर मुझे मारने की तैयारी में था, जिसके बाद उसकी दूसरी शादी की राह आसान हो जाती, लेकिन मुझे और मेरे परिवार वालों के कोर्ट पहुंचने पर उसके मंसूबे पर पानी फिर गया।

Report By :- ZEBA HAYAT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, हजारीबाग

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309