अवैध शराब के खिलाफ खलारी DSP राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई ! कई भट्टियों को किया गया ध्वस्त
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बुढ़मू पुलिस का चला डंडा, नष्ट किया गया शराब निर्माण
झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर रांची सहित पूरे राज्य भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रांची के बुढ़मू थाना अंतर्गत ग्राम जॉब्रों में पुलिस उपाधीक्षक खलारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, गुप्त सूचना के आधार बुढ़मू थाना अंतर्गत ग्राम जॉब्रों में पुलिस उपाधीक्षक खलारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बुढ़मू एवं सेट बल के जवानों के साथ अवैध 3 शराब भट्टी पर छापेमारी की गई, छापामारी में करीब ढाई सौ लीटर महुआ निर्मित शराब, शराब बनाने का उपकरण, गुड, अलमुनियम का बड़ा तसला 8, तथा अन्य कई सामान बरामद किया गया। साथ ही भट्टी में रखा करीब 1000 किलो ग्राम महुआ गुड मिश्रित घोल को नष्ट किया गया, पुलिस उपाधीक्षक खलारी को अवैध शराब की सूचना मिली थी. जिसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. रेड में अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया. इसके अलावा बीस हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया गया. पुलिस ने पांच सौ लीटर अवैध महुआ शराब की बरामदगी की.
- Advertisement -

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस उपाधीक्षक खलारी राम नारायण चौधरी ने कार्रवाई को लेकर कहा कि अवैध शराब के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी कि बुढ़मू थाना अंतर्गत ग्राम जॉब्रों में व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से भट्टी का संचालन किया जा रहा है. वहीं रांची पुलिस की छापेमारी पड़ते ही संचालक फरार हो गया है. DSP खलारी ने बताया कि भट्टी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी. रांची में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार चला रहा है. अवैध रूप से चलाए जा रहे भट्टी को तोड़ा जा रहा है
Report By :- PAYAL CHOUDHRY, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI