Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में फिर टपका खून : हरमू फल मंडी के पास युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गई गोली, युवक की मौत, इलाके में सनसनी

0 438

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सिटी एसपी ,हटिया डीएसपी कोतवाली डीएसपी सिटी डीएसपी सहित कई थानेदार मौके पर मौजूद

बताया जा रहा है गांजा का नशा करने वाले इस घटना को अंजाम दिया है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार के रांची दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। एयरपोर्ट से लेकर जगन्नाथ मैदान और भाजपा कार्यालय तक शहर को पांच जोन में बांटा गया है,इसके बावजूद भी पुलिस के नाक के नीचे रांची में हो गयी एक और हत्या

अपराधी हो गए हैं बेलगाम, पुलिस का इकबाल खत्म !

राजधानी राँची में फिर गोली मारकर हत्या हुई है। हरमू हाउसिंग कॉलोनी फल मंडी के पास में शुक्रवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है।अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में जहां अभिषेक सिंह नामक युवक की मौत हो गई है।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता,हटिया और कोतवाली डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

क्या है मामला

fhj

घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि आस्था हॉस्पिटल से सटे हरमू नदी के पास कुछ युवक नशा का सेवन कर रहे थे. इसी दौरान विवाद हुई. जिसके बाद अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद अपराधियों ने शव को एक किनारे फेंक कर घटनास्थल से फरार हो गया.

हर तरफ खून ही खून, दौड़ाकर गोली मारे जाने की आशंका

घटनास्थल पर जिस तरह से अभिषेक कुमार सिंह का शव बरामद किया गया है, उसे देखकर लगता है कि उसे दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी गई है. सब्जी मंडी के आसपास कई स्थानों पर खून बिखरा पड़ा है. इस मामले को लेकर एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है,पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जिस स्थान पर अभिषेक कुमार सिंह का शव मिला है, उसके आसपास काफी खून बिखरा हुआ पाया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है, कि पहले अभिषेक कुमार सिंह का अपराधियों के साथ काफी मारपीट हुई होगी, उसके बाद उसे गोली मारी गई है. हरमू स्थित फल बाजार में रात नौ बजे के बाद सभी दुकानें बंद हो जाती हैं. उसके बाद ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

रांची सिटी एसपी के रूप में राज कुमार मेहता ने पदभार ग्रहण कियासिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि अभी तक के जांच में यह लगता है कि नशे के दौरान फायरिंग की गई है।जिसमें अभिषेक कुमार सिंह की मौत हुई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309