Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक : काफिले का पीछा कर रहा था नशे में धुत शख्स

0 412

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

- Advertisement -

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में शनिवार (20 जुलाई) को बड़ी चूक सामने आई है. बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के रांची पहुंचे अमित शाह  के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि ये लोग नशे में थे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि ये लोग काफिले में नहीं घुस पाए थे. उन्होंने कहा कि ये लोग बहुत तेजी से बाइक चलाकर काफिले का पीछा कर रहे थे. ये लोग नशे में धुत थे.

रांची दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

काफिले का पीछा कर रहे थे दो युवक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचे थे. जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनका काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए निकला, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक काफिले में घुस गए.

दोनों युवकों की सामने आई पहचान

अमित शाह के काफिले में बाइक लेकर घुसे दोनों युवकों की पहचान भी सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शख्स का नाम अंकित और दूसरे का नाम मोहित है. अमित शाह की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले शख्स ने कहा कि उसे नहीं पता था कि किसका काफिला जा रहा था. उसने यह भी कहा कि वह कोई अपराधी नहीं है.

बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे. यहां उन्होंने दावा किया कि 2024 विधानसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

Report By :- SHWETA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309