Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट PK ! कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को मौत की नींद सुलाने वाला झारखण्ड पुलिस का हीरो कौन ? जानिए

0 1,702

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। अमन राजधानी के तेलीबांधा में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में उसका नाम सामने आने के बाद रायपुर की जेल में बंद था। बीते दिनों झारखंड के हजारीबाग में NTPC अधिकारी की हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी, जिसके चलते रांची पुलिस उसे रायपुर से झारखंड ले जा रही थी। इसी दौरान पलामू के चैनपुर के पास अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया। हमले के दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर STF जवान से इंसास राइफल लूट ली और भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा किया, लेकिन इस दौरान अमन के साथियों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया।

अमन साव को ढेर करने वाले इनकाउंटर स्पेशलिस्ट कौन? जानिए
हालांकि, STF की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। अमन साव से मुठभेड़ के दौरान हवलदार राकेश कुमार घायल हो गए, जिन्हें मेदिनीनगर के MMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्राउंड जीरो की तस्वीरें सामने आई हैं। झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह। 2022 में धनबाद के बैंक मोड़ में अपराधियों ने मुथूट फाइनेंस में डकैती की कोशिश की। इनकाउंटर में अपराधी मारे गए। अकेले दम पर पीके ने अपराधियों का इनकाउंटर किया। अमन साव का इनकाउंटर भी पीके ने किया। पीके वर्त्मना में एटीएस में डीएसपी हैं।

- Advertisement -

झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह

झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह

अमन साहू का गैंग के कारनामे
07 मार्च 2025 : रांची में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली मारकर घायल कर दिया.
06 अप्रैल 2024 : अमन साहू गिरोह ने बर्बरीक कंपनी को दी थी धमकी, झारखंड में नहीं करने दिया जाएगा काम.
21 मार्च 2024 : रांची के जमीन कारोबारी से गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी.
01 दिसंबर 2023 : रामगढ़ के कुजू में ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर फायरिंग.
07 जुलाई 2023 : रांची के अरगोड़ा में अमन साहू गिरोह के अपराधी ने कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारी थी.
09 जुलाई 2023 : लातेहार में रहने वाले ट्रांसपोर्टर अमित सिंह से रंगदारी मांगी थी.
09 मई 2023 : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरत कुमार की अमन साहू गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
27 मार्च 2023 : देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित राय एंड कंपनी चौक के समीप हरदेव कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में फायरिंग हुई थी.
18 फरवरी 2023 : शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य कर रही साईं कृपा कंपनी के साइट पर अमन साहू के गिरोह ने गोलीबारी की थी.

Report By :- KAJAL TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309