Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

21 साल की बंगाली मॉडल-अभिनेत्री ने की खुदकुशी, किराए के फ्लैट में मिला शव

0 430

BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, कोलकाता

Bengali actress Bidisha De Majumdar suiceide: टीवी सीरियल में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री पल्लवी डे की आत्महत्या के बाद एक और बंगाली एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली है. कोलकाता के दमदम में अपने किराए के फ्लैट में रह रही 21 साल की मॉडल बिदिशा डे मजूमदार ने फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दमदम इलाके में स्थित अपने किराये के फ्लैट में 21-वर्षीया एक मॉडल ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने  को यह जानकारी दी. इससे कुछ दिन पहले ही एक टीवी अभिनेत्री ने भी आत्महत्या कर ली थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिदिशा डे मजूमदार का शव बुधवार शाम को नगर बाजार स्थित उनके फ्लैट से मिला. पड़ोसी दरवाज़ा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो वह फंदे से लटकी मिली. उन्होंने बताया कि शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा गया है कि वह अपने करियर में अवसरों की कमी के कारण अपनी जान दे रही हैं. अधिकारी के मुताबिक, हस्तलिपि विशेषज्ञ पत्र की जांच करेंगे.

- Advertisement -

बंगाली मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने दी जान, फैंस शॉक्ड! | Bengali  model and actress Bidisha De Majumdar gave her life, fans were shocked | बंगाली  मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा

पल्लवी डे की आत्महत्या पर कहा था, ऐसा नहीं करना चाहिए
मॉडल शहर के नैहटी इलाके की रहने वाली थी और दुल्हन के मेकअप के फोटोशूट के लिए एक जाना माना चेहरा थीं. मॉडलिंग जगत से जुड़े विभिन्न लोगों ने घटना पर दुख जताया है. मॉडल शांतनु मंडल ने सोशल मीडिया पर कहा, “आपने ऐसा क्यों किया? कल ही आपने अपने फेसबुक की डीपी, कवर फोटो और इंस्टाग्राम की डीपी बदली थी. सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री पल्लबी डे की आत्महत्या के बाद आपने पोस्ट किया था कि इतनी जल्दबाजी में कदम नहीं उठाना चाहिए और अब आपने खुद भी ऐसा ही किया है.” साल 2021 में बिदिशा डे मजूमदार ने अनिर्बेड चट्टोपाध्याय की लघु फिल्म भार- द क्लाउन से अपनी शुरुआत की.

Bengali Actress Bidisha De Majumdar ने 21 साल की उम्र में की खुदखुशी, क्या  था Reason | Boldsky - YouTube

हाल ही में एक्ट्रेस पल्लवी डे ने की थी खुदकुशी
टीवी सीरियल में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री पल्लवी डे हाल में दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित अपने किराये के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी. पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि उन्होंने खुदकुशी की है. पुलिस ने उनके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया था.

Report By :- MITTALI SINGH, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, कोलकाता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309