रांची हिंसा केस में शामिल 40 आरोपियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, पुलिस ने कोर्ट से मांगा वारंट, 12 जुलाई को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

इनका मांगा गया है वारंट
पुलिस ने जिन आरोपियों का वारंट मांगा है. उसमें (01)- मो. बिलाल उम्र करीब 40 वर्ष, (02) मो. आरिफ खान उर्फ रिंकु उम्र करीब 40 वर्ष (03) मो. शकील उर्फ कारू उम्र करीब 38 वर्ष (04) मो. मुन्ना उर्फ मो. मोजाहिद उम्र करीब 42 वर्ष (05) मो. शदाब उर्फ लाला उम्र करीब 23 वर्ष (06) मो. मोनू उम्र करीब 22 वर्ष (07) मो. अमीर वसीम उम्र करीब 22 वर्ष (08) मो0 आयुब राजा खान उर्फ राजा खान उम्र करीब 50 वर्ष (09) मो. समीम उर्फ सन्नी उम्र करीब 30 वर्ष (10) मो. समीम गदी उम्र करीब 35 वर्ष (11) मो. साहिल उर्फ राधे राजु उम्र करीब 32 वर्ष (12) मो0 महताब आलम उम्र करीब 35 वर्ष (13) मो. गुफरान उर्म करीब 28 वर्ष (14) मो. फहीम खान उर्फ मुन्ना उम्र करीब 54 वर्ष (15) मो. हैदर अली उम्र करीब 28 वर्ष (16) मो0 ‘कमालुदीन उर्फ विक्की उम्र करीब 30 वर्ष (17) मो. मेराज गद्दी उर्फ मेराज आबिदी उम्र करीब 45 वर्ष (18) मो. नियाज उम्र करीब 25 वर्ष (19) मो0 जलील उम्र करीब 35 वर्ष (20) मो0 तौहिद मंसूरी उर्फ गोल्डेन उम्र करीब 28 वर्ष (21) मो. फैजान उम्र करीब 25 वर्ष (22) मो. सबीर आलम उर्फ सोनु उम्र करीब 23 वर्ष (23) मो. अमन मसुरी उम्र करीब 26 वर्ष राँची (24) सुलेमान सिद्दिकी उम्र करीब 25 वर्ष (25) मो0 शहनवाज आलम उर्फ सोनु उम्र करीब 30 वर्ष (26) मो0 सज्जाद उर्फ बब्लू उम्र करीब 40 वर्ष (27) मो. शाहिद अख्तर उर्फ टिकलु उम्र करीब 40 वर्ष (28) मो. संजर खान उम्र करीब 35 वर्ष (29) मो0 दानिश उर्फ बॉबी उम्र करीब 45 वर्ष (30) मो. दानिश अख्तर उम्र करीब 22 वर्ष (31) मो0 अबु अजिमुशान उर्फ मो. अजीम उम्र करीब 31 वर्ष (32) मो0 शद्दाब आलम उम्र करीब 22 वर्ष व अन्य के नाम शामिल हैं.
![]()
रांची हिंसा : HC ने विस्तृत सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तिथि मुकर्रर की
रांची में पिछले वर्ष 10 जून को हुई हिंसा की जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट अब 12 जुलाई को सुनवाई करेगा. बुधवार को सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि इस मामले में जवाब दाखिल कर दिया गया है. इस पर प्रार्थी की ओर से बताया गया कि उन्हें सरकार की ओर से दाखिल जवाब की प्रति अब तक नहीं मिली है. इस पर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सरकार को प्रार्थी को जवाब की कॉपी देने का निर्देश देते हुए 12 जुलाई को विस्तृत सुनवाई की तिथि निर्धारित की है. बता दें कि रांची में 10 जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद हिंसा हुई थी. इसकी जांच NIA और CBI से कराने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. पलामू के रहने वाले आरटीआइ कार्यकर्ता पंकज यादव ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है.
Report By :- SURBHI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI