Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लॉकअप में युवक की मौत के बाद पथराव, हंगामा, तोड़फोड़, आगजनी, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

0 482

CRIME DESK, NATION EXPRESS, पश्चिम बंगाल

 

पुलिस लॉकअप में युवक की मौत को लेकर रणक्षेत्र बना बराकर, प्रदर्शनकारियों

राज्य के आसनसोल शहर में पुलिस कस्टडी में 21 वर्षीय युवक की पिटाई के बाद मौत से बवाल मच गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। घटना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने बताया कि उसे (आरोपी) गिरफ्तार करने वाले 2 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जांच चल रही है।

- Advertisement -

Asansol Violence: हिरासत में मौत पर जमकर बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव,  गाड़ियां भी जलाईं - Asansol Violence on custodial death, vehicles set on  fire - News AajTakमीडिया रिपोर्ट्स में मृतक का नाम मुहम्मद अरमान बताया जा रहा है, जिसे आसनसोल पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। घटना आसनसोल जिला अंतर्गत बराकार पुलिस चौकी की है। अब पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद स्थानीय इलाके में तनाव बढ़ गया है, पूरे इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और कई सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया।पश्चिम बंगाल में एक बार फिर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई है,

Caa Protest In Delhi Jafrabad Maujpur News In Hindi Delhi Maujpur Updates  Babarpur - Caa Protest: दिल्ली हिंसा में पुलिसकर्मी की मौत, भीड़ ने पेट्रोल  पंप फूंका, 10 जिलों में धारा 144 ...पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुहम्मद अरमान को सोमवार रात हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद कस्टडी के दौरान ही उसकी मौत हो गई। युवकी की मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया और टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। उधर, पुलिस ने मुहम्मद अरमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला हास्पिटल में भेज दिया है। हिंसक प्रदर्शन कर रहे लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मश्क्त करनी पड़ी।  उग्र जनता ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी है. पूरा इलाका अग्निगर्भ में तब्दील हो गया है. पुलिस की गाड़ी पर पत्थरबाजी की जा रही है. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.  पुलिस और रैफ के जवानों लाठीचार्ज किया है और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस वाहन में की गई तोड़फोड़

हुगली: युवक की मौत पर जमकर बवाल, 10 पुलिसवाले घायल, आरोप पुलिस की पिटाई से  गई जान - In west Bengal hugli local citizens went violent after the death  of a boyमंगलवार को इलाके के लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने के अलावा चौकी पर ईंटें भी फेंकनी शुरू कर दी. पुलिस वाहनों में आग लगा दी. बम मारने के भी आरोप लगे हैं. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. सूत्रों के अनुसार, इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बराकर में कर्फ्यू लगाया जा सकता है. एक स्थानीय निवासी के शब्दों में, ‘एक छोटे लड़के को पीट-पीट कर मार डाला गया है. हम मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप चाहते हैं. मुझे इंसाफ चाहिए ‘

Report By :- MUSKAN SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, पश्चिम बंगाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309