Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

2011 बैच के IAS राहुल कुमार सिन्हा ने संभाला रांची के नये DC का पदभार

0 388

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

विधायक C P SINGH ने रांची DC पर लगाए थे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

रांची के नये डीसी राहुल सिन्हा ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने निवर्तमान डीसी छवि रंजन ने प्रभार लिया. प्रभार लेने के बाद राहुल सिन्हा ने समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया.  वहीं निवर्तमान डीसी छवि रंजन ने भी नये उपायुक्त राहुल सिन्हा को प्रभार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी. साथ ही सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. नये डीसी राहुल सिन्हा के पदभार ग्रहण करने के दौरान  सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. पदभार ग्रहण कार्यक्रम रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित डीसी सभागार में हुआ

- Advertisement -

राज्य के आईएएस अधिकारियों का थोक में तबादला रांची के डीसी छवि रंजन का  तबादला, राहुल सिन्हा बने नये डीसी - Live 7 TV

गौरतलब  है कि राज्य सरकार ने बीते नौ जुलाई को 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था. 2011 बैच के आईएएस राहुल कुमार सिन्हा को रांची डीसी बनाया गया था. वहीं रांची डीसी पद पर रहे छवि रंजन को समाज कल्याण में निदेशक बनाया गया हैं.

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309