Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में बोले SP नौशाद आलम :- लिपट जाता हूं मां से और मौसी मुस्कुराती है….. मैं उर्दू में ग़ज़ल कहता हूं हिन्दी मुस्कुराती है

0 430

NEWS DESK, NATION EXPRESS, साहिबगंज

जीवन है, तो संघर्ष है और उस संघर्ष को चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। उक्त बातें गुरुवार को संध्या महाविद्यालय में एसपी नौशाद आलम ने हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन सह संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि अगर जीवन को चुनौती के रूप से स्वीकार नहीं कीजियेगा तो पिछड़ते चले जायेगा। जीवन है तो संघर्ष है। एसपी ने कहा कि हिंदी ज़ुबान बहुत ही सरल है। एसपी ने शायर इकबाल की, मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं हिन्दोस्तां हमारा, से लोगों को एकता, भाईचारगी का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और बुद्धिजीवियों से कहा हिंदी में मिट्टी की सुगंध है। हिंदी में वह खुशबू है, जो हम सबको ताजा रखती है और ऊर्जा प्रदान करती है।  ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने हिंदी दिवस के अवसर पर “दिवस आज हिंदी का है हम हिंदी को अपनाएं, मिलकर सच्चे दिल से हम यह शपथ उठाएं” कविता पढ़कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया और खूब वाहवाही और तालियां बटोरी


उन्होंने कहा कि अर्थाभाव के बीच संघर्ष करते हुए हम लोगों को सफलता का मुकाम प्राप्त करना है। एसपी ने कहा कि अपराध और अपराधी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बुद्धिजीवियों से अपील है कि सभी पुलिस की सहायता करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोक्सो एक्ट, बाल विवाह बाल अधिकार की विस्तृत चर्चा की। कहा कि किसी भी समस्या का समाधान के लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों और कवियों का अंग वस्त्र देकर महाविद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी, प्राचार्य शंभू नाथ पाठक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अरविंद गोयल, ज्योति कुमारी, हरेंद्र लाल, मुकेश पासवान, प्राणनाथ तिवारी, कवि के रूप में विजय कुमार, सुबोध झा सहित दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -

Report By :- RUPALI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, साहिबगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309