NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची गृह विभाग की विशेष सचिव सह एडीजी तदाशा मिश्रा के साथ धोखाधड़ी हुई है। उनके साथ प्रतिनियुक्त जैप-1 के हवलदार शम्मी क्षेत्री ने इस मामले में चुटिया थाने में 20 अक्टूबर को रविकांत भल्ला पर प्राथमिक दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, आक्सफोर्ड स्कूल के पास रहनेवाले रविकांत को तदाशा मिश्रा ने अपने मकान की मरम्मत के लिए ईंट-गिट्टी आपूर्ति करने का आर्डर दिया था। उन्होंने एडवांस में उसे 1.33 लाख रुपए दिए थे।

- Advertisement -
भल्ला ने पहले निम्न स्तर की ईंट-गिट्टी आपूर्ति की, क्वालिटी खराब देखकर तदाशा मिश्रा ने उसे आपूर्ति रोकने को कहा। साथ ही, उससे शेष 71200 रुपए लौटाने को कहा। इस पर भल्ला ने 25 हजार का एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद वह कई महीने तक टाल-मटोल करता रहा, फिर अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। उसके मकान जाने पर पता चला कि वह एक माह पहले ही घर खाली कर चुका है। मकान मालिक ने उसका तीन मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है।
Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
