Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का शौक रखने वाली तीन बच्चों की मां रांची से अचानक गायब, नहीं मिल रहा कोई सुराग

0 344

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची में तीन बच्चों की मां मनीषा देवी अचानक गायब  हो गयी। बीते 17 जनवरी को वह अपने ससुराल से मायके जाने के लिये निकली थी, पर मायके पहुंची नहीं। वह बीच रास्ते से ही गायब हो गयी। मनीषा देवी का ससुराल रांची के रातू थाना क्षेत्र में कमड़े स्थित श्रीनगर कालोनी में है। उसके पति का नाम संतोष विश्वकर्मा है। संतोष एक गैरेज में काम करते हैं। मनीषा का मायके रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कांटाटोली के बेलबगान में है। मनीषा देवी के अचानक गायब हो जाने की सूचना उसके ससुर सुरेश विश्वकर्मा ने बीते 17 जनवरी की शाम रातू थाना में दी थी। लिखित आवेदन में सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि 6 मई 2013 को उनके बेटे की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ की थी। शादी के बाद बेटा-बहू को दो बेटे और एक बेटी हुई। बेटे आठ और पांच साल के हैं, वहीं बेटी छह साल की है। बीते शुक्रवार यानी 17 जनवरी को मनीषा दिन के करीब 12 बजे ससुराल से अपने मायके जाने के लिये अकेली निकली थी। घर पर उसने सिर्फ इतना कहा कि मायके में कुछ कांड हो गया, साथ ही उसकी दादी की तबीयत ठीक नहीं है।

राजधानी

- Advertisement -

मनीषा देवी के पति संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि बीते 16 जनवरी की रात ही मनीषा ने कहा था कि उसे मायके जाना है। अगले रोज वह काम पर चला गया. मनीषा ने उसे फोन कर कहा कि कुछ पैसे हैं तो टेम्पू भाड़ा के लिये उसे दे दे। संतोष ने फोन पर कहा फिलहाल तो पैसे नहीं हैं। तुम अपना पैसा इस्तेमाल कर लो। मैं तुम्हें बाद में दे दूंगा। इसके बाद मनीषा अकेली ही मायके के लिए निकल गयी। करीब डेढ़-दो घंटे बात उसके मोबाइल पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। लगा कि बैट्री डाउन हो गया होगा। शाम में दोबारा कॉल करने पर भी फोन बंद ही मिला। तक उसके मायके में फोन कर पूछा, तो पता चला कि मनीषा घर पहुंची ही नहीं। न ही वहां किसी से कोई बात हुई है। मनीषा की चिंता होने लगी, तो रातू थाना में उसके गायब होने का लिखित आवेदन दिया। घर जाने पर पता चला कि करीब 20 हजार रुपये कैश, आधार कार्ड, मोबाइल फोन का चार्जर और ATM कार्ड मनीषा अपने साथ ले गयी है। मनीषा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। उसे रील्स बनाने का शौक था। तीन रोज बीत गये, मनीषा का कोई सुराग पुलिस को भी नहीं मिल पाया है। संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि उसके तीनों बच्चे अपनी मां के लिए बिलख रहे हैं। घरवाले और उसके मायके वाले भी परेशान हैं। उसे हर संभावित ठिकाने पर खोजा, पर कहीं कुछ पता नहीं चला। संतोष को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। वहीं, पुलिस का कहना कि CDR हाथ नहीं लगा है, तफ्तीश की जा रही है।

Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309