Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ऑनलाइन गेम से खेला गया धर्म परिवर्तन का खेल : नाबालिग बच्चों के धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा, गृह मंत्री अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट

0 431

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

गेम जीतने के लिए पढ़ाई जाती थी आयतें और जाकिर नायक की स्पीच, NIAकरेगी जांच

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के झांसे में फंसाकर जैन धर्म के लड़के के दूसरे धर्म में परिवर्तन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की जांच को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने अपने संज्ञान में ले लिया था। वह इस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में ऑनलाइन गेमिंग (Online Game) के जरिए नाबालिग बच्चों के धर्मांतरण (Conversion) कराने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है

ऑनलाइन गेम की आड़ में ऐसे होता था बच्चों का ब्रेनवॉश, धर्म परिवर्तन पर मौलवी का कबूलनामा! 

- Advertisement -

Online Gaming Conversion Case : ऑनलाइन गेम के जरिये धर्म परिवर्तन के मामले में पाकिस्तान का एंगल सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जिन बच्चों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था उन्हें पाकिस्तान से संचालित यूथ क्लब नाम का यू ट्यूब चैनल भी दिखाया जाता था। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को फोर्टनाइट और डिस्कॉर्ड के खिलाफ जांच शुरू करने के लिये खत लिखा है और दस दिन में रिपोर्ट मांगी है।

गाजियाबाद गेमिंग ऐप धर्मांतरण मॉड्यूल की जांच एनआईए कर सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ केंद्र सरकार की अलग-अलग एजेंसियों ने भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच में मदद कर रही है। इस धर्मांतरण रैकेट के तार एमपी के हिज्ब उत तहरीर धर्मांतरण मॉड्यूल से जुड़ते  हुए नजर आ रहे हैं। दोनों मॉड्यूल के काम करने के तरीके और तार पाकिस्तान से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं यह शुरुआती जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसी को मिली है।

Ghaziabad home ministry and UP government asked report for conversion through online game Online Conversion: ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मांतरण से हड़कंप, गृह मंत्रालय और यूपी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

अब्दुल का कुबूलनामा

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में अब्दुल रहमान ने नाबालिग लड़कों के रेडीकलाईजेशन की बात कबूल की है। पुलिस की माने तो आरोपी अब्दुल ने खुलासा किया है कि वो गैर मुस्लिम लड़कों को इस्लाम के बारे में जानकारी देता था। अब्दुल ने बताया कि उसकी जान पहचान एक साल पहले इलाके के दो नाबालिग लड़कों से हुई थी। पूछताछ में अब्दुल ने कुबूल किया कि वो दोनों नाबालिग लड़कों को उनके धर्म के बारे में उकसा रहा था और इस्लाम को सर्वोपरि बता कर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कह रहा था। दोनों नाबालिग लड़के अब्दुल की बातों से प्रभावित हो गए और मस्जिद में नमाज पढ़ने आने लगे। पूछताछ में अब्दुल ने ये भी बताया कि एक लड़के के परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो वो पुलिस के पास गए। अब्दुल को लगा कि वो पकड़ा ना जाए इसलिए उसने अपने मोबाइल से सभी हिस्ट्री और चैट डिलीट कर दी।

अब तक 4 नाबालिगों के धर्म परिवर्तन की बात सामने आई

जांच में अब तक 4 नाबालिगों के धर्म परिवर्तन का खुलासा हुआ है। गजियाबाद ऑनलाइन गेम के जरिए धर्म परिवर्तन का मामला। जांच में खुलासा हुआ है कि गाजियाबाद में 2 नाबालिगों का धर्म परिवर्तन करवाया गया। फरीदाबाद में एक नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवाया गया। चंडीगढ़ में एक नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवाया गया। गजियाबाद पुलिस फरीदाबाद और चंडीगढ़ में जांच के लिए पहुंची है। मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र में पुलिस टीम मौजूद है।

फरीदाबाद में शिकार हुए नाबालिग ने किया ये खुलासा

धर्मांतरण का शिकार हुए नाबालिग ने बताया की वो जिस सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े थे उसमें कई यूरोप के लड़के भी जुड़े हुए थे। इसका मतलब ये एक ग्लोबल कन्वर्शन का मामला है। पुलिस को इस बात का खुलासा फरीदाबाद में कन्वर्ट हुए लड़के ने अपनी पूछताछ में किया है। उसने बताया कि वो डिस्कोर्ट एप्प में फोर्ट नाइट कम्युनिटी से जुड़ा हुआ था जिसमे कुछ यूरोप के लड़के थे, जो पहले ईसाई थे बाद में मुस्लिम बन गए।

ऑनलाइन गेम के जरिए हो रहा धर्म परिवर्तन / conversion through online game #news #abpnews #trending - YouTube

गाजियाबाद में शिकार हुए नाबालिग का खुलासा

गाजियाबाद में जिस हिंदू नाबालिग ने धर्मांतरण किया था, उसने बताया कि वह पाकिस्तान के एक YOUTUBE CHANNEL द यूथ क्लब रोजाना देखता था जिसमें इस्लाम के बारे में कई वीडियो है। इसके अलावा वो इस्लामिक हार्ड लाइनर स्पीकर डॉक्टर तारिक जमील के वीडियो देखता था, जो इस्लाम की हार्ड लाइन उन्हें बताता था। ये वीडियो उसने कन्वर्ट होने के बाद देखे थे।

क्या कहा पुलिस ने?

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निपुण अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘यहां संजय नगर मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को एक नाबालिग हिंदू लड़के के धर्म परिवर्तन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’ डीसीपी ने कहा, ‘आरोपी ने एक लोकप्रिय ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उक्त लड़के से संपर्क किया और उसे इस्लाम अपनाने के लिए बहलाया-फुसलाया।’

Uttar Pradesh: Online Game की आड़ में.. मौलवी करता था हिंदू बच्चों का धर्म परिवर्तन | Ghaziabad - YouTube

अग्रवाल के मुताबिक, एक व्यक्ति ने मौलवी और मुंबई निवासी बद्दो के खिलाफ अपने 17 वर्षीय बेटे को इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 30 मई को कविनगर थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। डीसीपी ने कहा, ‘मामले की जांच के बाद मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया है।’ उन्होंने कहा कि मौलवी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह भोले-भाले नाबालिगों को विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के पुराने वीडियो दिखाता था। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक नाबालिग जैन लड़के के कथित धर्मांतरण में भी पुलिस मौलवी की भूमिका की जांच कर रही है।

discord app द्वारा मुस्लिम लड़के यूजर आईडी बनाकर हिंदू लड़कों से चैट करते थे,

दो नाबालिग किशोरों के परिजनों ने अपने बच्चों के धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराई थी आरोपियों ने न सिर्फ उनका धर्म परिवर्तन किया बल्कि उन्हें पांच वक्त का नमाजी तक बना डाला. जांच में पता चला कि इन किशोरों के साथ कुछ मुस्लिम लड़के नाम बदल कर ऑनलाइन गेम फॉर नाइट गेम ऐप पर खेलते थे, गेम हारने पर उन्हें जीतने के लिए जाकिर नाइक की आयतें पढ़वाई जाती थी, जिसके बाद उन्हें जिता कर आयतों पर भरोसा दिलाया जाता था. इसके बाद discord app द्वारा मुस्लिम लड़के यूजर आईडी बनाकर हिंदू लड़कों से चैट करते थे, बहला फुसलाकर उन्हें इस्लामी रीति रिवाज अपनाने के लिए स्पीच दिखाते और इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करते थे

Report By :- MADHURI SINGH / ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309