CRIME DESK, NATION EXPRESS, MADHYA PARDESH
शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की अश्लील हरकत
शिक्षा के मंदिर में शिक्षक के अश्लील हरकत का शर्मनाक मामला सामने आया है। एक शिक्षक मासूम छात्राओं को पोर्न वीडियो दिखाता था। कक्षा 4-5 वीं के मासूम बच्चों को कॉपियां चेक करने के बहाने अकेले में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था।
- Advertisement -
शिक्षक के अश्लील हरकत का शर्मनाक मामला सामने आया है। एक शिक्षक मासूम छात्राओं को पोर्न वीडियो दिखाता था
शिक्षक के नाम पर ये हैं कलंक, छात्रों को दिखाता था पोर्न वीडियो, करता था छेड़खानी
शिक्षक का नाम शिवप्रसाद देवांगन बताया जा रहा है, जो सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शिक्षक के मोबाइल को जब्त करके पूछताछ कर रही है। यह घटना लोहारा थाना क्षेत्र के एक स्कूल की बताई जा रही है। आपको बता दें, कि कुछ दिनों पहले राजनांदगांव जिले में एक महिला की हत्या हुई थी। उस मामले में भी राजनांदगांव पुलिस को कवर्धा के ही शिक्षक का कनेक्शन मिला था। वह शिक्षक के द्वारा खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर महिलाओं से अश्लील बातें करते हुए फोटो और वीडियो मंगाने की खबर आई थी। स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले इस ताजे मामले में भी आरोपी शिक्षक उसी कवर्धा जिले का है। बहरहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल की जांच पड़ताल जारी है। मोबाइल की जांच के नतीजे के रूप में कुछ और भी खुलासा पुलिस के द्वारा की जा सकती है।
Report By :- ANKITA VERMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, MADHYA PARDESH