Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सुबोधकांत सहाय के बिगड़े बोल, कहा- पीएम मोदी तानाशाह है, बयान पर बिफरे सांसद संजय सेठ,कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गया

0 355

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI / RANCHI

कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दिल्ली में पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. एएनआई के अनुसार उन्होंने पीएम मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाया है. अग्निपथ योजना व राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में वे बोल रहे थे.

पीएम मोदी पर हिटलरशाही का आरोप

- Advertisement -

झारखंड के कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय आज सोमवार को कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्होंने हिटलरशाही का आरोप लगाया. आपको बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना व राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

congress leader subodh kant sahay controversial comment on pm modi - हिटलर  की मौत मरेगा मोदी, सत्याग्रह मंच से कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के बिगड़े  बोल; बजीं तालियां

बीजेपी ने गिरा दी कांग्रेस की सरकार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना व राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. श्री सहाय ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की दो-तीन चुनी हुई सरकारों को गिरा दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों की परंपरा वाली पार्टी है.

पूर्व मंत्री सुबोधकांत के बयान पर बिफरे रांची सांसद,

रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गया।

सत्ता में रहकर देश बेचने और सत्ता से बाहर देश जलाने का काम करती है कांग्रेस।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर सांसद श्री संजय सेठ ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे कांग्रेस का दिवालियापन कहा है। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में आप किसी योजना का विरोध करिए। व्यक्ति का विरोध करिए। सरकार का विरोध करिए, लोकतंत्र में यह अधिकार है आपको।
परंतु योजना का विरोध करते करते, विरोध के नाम पर देश को जलाने का काम तो मत करिए। जनता को उकसाने का काम तो मत करिए। सत्ता से बाहर रहने का मतलब यह तो नहीं कि आप देश ही जलाने लगिए। प्रधानमंत्री के मौत की कामना करिए। ओछी बात करिए।

bjp mp from ranchi sanjay seth wrote a letter to cm hemant soren regarding  the arbitrariness of private schools during the corona period gave this  suggestion regarding fee hike grj | कोरोना
सांसद ने कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है। सत्ता खो चुकी कांग्रेस और मानसिक संतुलन भी को चुकी है, इसलिए इसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सुबोध कांत सहाय का माननीय प्रधानमंत्री पर दिया गया बयान उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस देश की जनता ने चुना है। वो कोई कांग्रेसी राजमाता के आशीर्वाद से पीएम नहीं बने हैं। इस देश की करोड़ों जनता की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रधानमंत्री जी के साथ है। यह कांग्रेसी सिर्फ और सिर्फ सत्ता में रहकर देश को बेचने का काम करेंगे और सत्ता से बाहर रहेंगे तो देश को जलाने का काम करेंगे। यही इन कांग्रेसियों का चरित्र रहा है। सांसद ने कहा कि रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गया। याद रखिएगा, सुबोधकांत सहाय जी, भारत की जनता सब कुछ याद रखती है।

Report By :- ANUJA AWASTHI / SIMRAN CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI / RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309