Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जज साहब की AC ठीक न करना मिस्त्री को पड़ा भारी, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर भेजा जेल 

0 365

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पाकुड़ (झारखंड)

मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। गर्मी ऐसी है कि सड़कें तंदूर बन गई हैं। मानों आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में गर्मी से बचने का एक ही सहारा AC या कूलर है। अगर, इतनी चुभती हुई गर्मी में AC या कूलर खराब हो जाए तो किसी को भी गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही एक मजेदार वाकाया झारखंड से सामने आया है। यहां एक जज साहब के घर का एयर कंडीशनर(AC) खराब हो गया। आरोप है कि AC ठीक न करने पर जज साहब ने पुलिस में मिस्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

जानकारी के मुताबिक, मामला पाकुड़ का है। यहां के एक जज साहब के कमरे का AC खराब हो गया था। ऐसे में उन्होंने पाकुड़ बाजार के पास एक AC मिस्त्री को फोन किया, लेकिन मिस्त्री नहीं आया। परेशान होकर जज साहब ने कई बार AC मिस्त्री को फोन लगाया, लेकिन वह जज साहब के घर जाने के लिए टाल मटोल करता रहा। आखिर में गुस्साए जज साहब ने पाकुड़ नगर थाने में मिस्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

- Advertisement -

जज साहब का एसी ठीक न करने पर मिस्त्री को हुई जेल - B20masala

पुलिस ने भेजा जेल 
मामला जज साहब का था तो पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मिस्त्री को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। मिस्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अब मिस्त्री का परिवार उसकी जमानत के लिए चक्कर लगा रहा है। मिस्त्री पर जो धाराएं लगाई गई हैं। उसके तहत उसे सात साल की सजा और जुर्माना हो सकता है।मिस्त्री हरिणडांगा बाजार का रहना वाला है और उसका नाम अरमान मलिक है।

Report By :- MANISHA CHOUDHRY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पाकुड़ (झारखंड)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309