Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने रामनवमी और रमजान मोहब्बत और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की

0 445

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

हमारे मुल्क भारत में हमेशा से ही गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल पेश करता आ रहा है हमारे मुल्क में होली हो या दिवाली ईद हो या बकरीद सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर प्यार और मोहब्बत के साथ एक दूसरे के त्योहार को मनाते आ रहे हैं इस बार भी मुसलमानों का पाक महीना रमजान चल रहा है और इसी महीने में हिंदुओं का त्यौहार रामनवमी भी जोश और खरोश के साथ मनाने की तैयारी चल रही है ऐसे में हिंदू और मुसलमान सभी एक साथ मिलकर गंगा जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में हिंदू मुस्लिम एकता कायम थी कायम है और हमेशा कायम रहेगी इस बार भी हम लोगों को रमजान और रामनवमी आपस में प्यार मोहब्बत के साथ मना कर अनोखी मिसाल पेश करनी होगी !

गाय के लिए बना अस्पताल हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक सिद्ध होगा -  agazbharat.

- Advertisement -

अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने नेशन एक्सप्रेस से खास बातचीत में हिंदू और मुस्लिम दोनों संप्रदाय के लोगों से अपील की है :- 

  • इस रामनवमी व रामजान त्यौहार को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं साथ ही सामाजिक, साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाएं रखें.
  • किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म या समाज को ठेस पहुंचाने वाले संगीत या गाने का प्रयोग ना करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो या वीडियो और धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें.
  • रांची पुलिस का सहयोग करें
  • किसी भी अप्रिय घटना से संबंधित सूचना रांची के एसएसपी को जरूर दे
  • हिन्दू-मुस्लिम एकता का मात्र एक ही है उपाय ! Youngisthan

अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने राखी समेत देश के तमाम भाइयों को रामनवमी की ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि हम लोग इस बार रमजान के मौके पर भी हिंदू मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल पेश करेंगे और मौलाना आजाद कॉलोनी लोहा डी के आसपास से गुजरने वाले रामनवमी का जुलूस का स्वागत जोश और पूरे खरोश के साथ करेंगे उन्होंने कहा कि नामकुम, भुइयां टोली,और लोवाडीह के हिंदू भाइयों से अपील है कि वह भी रामनवमी की जुलूस शांतिपूर्वक कांटा टोली होते हुए मेन रोड की तरफ ले जाए अंजुमन इस्लामिया नूरिया हर कदम पर उनके साथ हैं!

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309