Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे गए ! हालत बेहद गंभीर… सिर में लगी है चोट… झारखण्ड में दुआओं का दौर

0 179

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शनिवार सुबह घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें जमशेदपुर से एयर एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।

मंत्री के संग उनके बड़े पुत्र व पूर्व विधायक कुणाल गए दिल्ली

घाटशिला : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन क्लाट होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। मंत्री के संग उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रवक्ता कुणाल सारंगी भी दिल्ली गए हैं। इसके अलावा जमशेदपुर से डॉक्टर की एक टीम मंत्री रामदास सोरेन के संग ही दिल्ली गई है।

- Advertisement -

इससे पहले क्या हुआ?

आनन-फानन में उनके परिजन उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।

  • सुबह चार बजे बाथरूम में गिर गया।
  • सुबह आठ बजे टीएमएच से रेफर किया गया।
  • सुबह नौ बजे सोनारी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
  • सोनारी एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के मेडिकल रिपोर्ट को देखते पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा। जागरण

    झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इंटरनेट मीडिया पेज पर इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सहयोगी, गरीबों के सच्चे हितैषी और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने लिखा, “बाथरूम में गिरने के कारण उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है और खून का थक्का जम गया है।उन्हें जल्द ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया जा रहा है। मैं लगातार उनके संपर्क में हूँ और उनकी स्थिति पर नज़र रख रहा हूँ। ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें।” 

    सांसद ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

    मंत्री के घायल होने की खबर मिलते ही जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने इंटरनेट मीडिया पेज पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सांसद ने लिखा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के बाथरूम में गिरने से मस्तिष्क में रक्त का थक्का जमने की गंभीर खबर सामने आ रही है। यह खबर बेहद चिंताजनक है। हम बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे मंत्री जी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें और उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें।

    बाथरूम में गिरने के कारण दिमाग में ब्लड क्लॉट 

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित आवास पर शिक्षामंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिर गए थे। इससे उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट हो गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। इरफान अंसारी ने कहा कि वे खुद पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है।

    Report By :- SURBHI SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309