Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SUNDAY SPECIAL : महिला IPS ने IAS बॉयफ्रेंड के ऑफिस में ही रचाई शादी, IPS बनने के लिए छोड़ दी थी डॉक्टरी

0 680

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

हम आपको एक ऐसी IPS अधिकारी के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने IPS बनने के लिए डॉक्टरी छोड़ दी,IPS अधिकारी का नाम नवजोत सिमी साल 2017 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। नवजोत सिमी को अपने दूसरे प्रयास में सिविल परीक्षा में सफलता मिली थी। इसके बाद वह IPS बनी थीं। ब्यूटी विद ब्रेन के टाइटल से मशहूर आईपीएस ऑफिसर नवजोत सिंह सिम्मी अक्सर ही अपनी खूबसूरती और आईएएस तुषार सिंघला के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

इस खूबसूरत IPS अधिकारी ने बॉयफ्रेंड के ऑफिस में ही रचाई शादी, डॉक्टरी छोड़  बनी IAS की गर्लफ्रेंड | This beautiful IPS officer got married in the  boyfriend's office, left the doctor

- Advertisement -

पंजाब के गुरदासपुर में 21 दिसंबर 1987 को पैदा हुई नवजोत सिंह सिम्मी के आईपीएस बनने की कहानी और तुषार के साथ लव स्टोरी और शादी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। यूपीएससी पाठशाला की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएस अधिकारी बनने से पहले नवजोत सिमी डॉक्टर बनीं। जुलाई 2010 में सिमी ने लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री प्राप्त की और डॉक्टर बन गईं।

बिहार की यह IPS अधिकारी रूप रंग में किसी अभिनेत्री से कम नहीं, आते हैं  फिल्मों के ऑफर? | AKJ Newsइसके बाद अपने आईपीएस बनने के सपने को आंखो में लिए यूपीएससी की परीक्षा के लिए सिमी ने दिल्ली आकर तैयारी शुरू कर दी और 2016 में पहली बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की, लेकिन इंटरव्यू से आगे नहीं बढ़ पाईं।

IPS Navjot Singh Simmi: Beauty With Brain IPS बनने के लिए इस हसीना ने लिया  था बड़ा रिस्क, क्वालिफाई होते ही ऑफिस में IAS अधिकारी से रचा ली शादी

पहले प्रयास में असफल होने के बावजूद नवजोत सिमी ने हार नहीं मानी और 2017 में 735वीं रैंक हासिल करते हुए आईपीएस अधिकारी बन गईं। सिमी ने साल 2020 के वैलेंटाइन डे के मौके पर IAS अधिकारी तुषार सिंगला से ऑफिस में ही लव मैरिज की थी।

बता दें कि तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल कैडर के साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर नवजोत सिमी ने पटना से हावड़ा जाकर तुषार सिंगला के ऑफिस में शादी की थी। नवजोत और तुषार की शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही हैं।

IPS Officer Navjot Simi Success Story, Journey from Dentist to UPSC Topper  | Navjot Simi Success Story: काम के अलावा लुक्स के लिए भी होती है चर्चा,  डॉक्टरी छोड़ बनीं IPS |

सुर्ख सिल्क साड़ी में बालों में गुलाब लगाए नवजोत बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही नवजोत और तुषार का सोशल मीडिया देखें तो पूरा का पूरा उनकी खूबसूरत तस्वीरों से पटा दिखाई देता है। नवजोत को इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट्स का भी खूब शौक है।

वैलेंडाइन डे पर ऑफिस में ही पटना की ASP ने IAS ब्यॉयफ्रेंड से रचाई शादी..  जानिए पूरा मामला | Nalanda Live

वर्कफ्रंट से समय मिलते ही नवजोत और तुषार एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं। नवजोत ने अपने पहले करवाचौथ की खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

Report By :- ANUJA AWASTHI, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309