Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चार साल में पांच बार ‘जला’ राजस्थान, कांग्रेस राज में साम्प्रदायिक हिंसा का गवाह बना राजस्थान, दंगे की आग बुझ चुकी है, लेकिन आगजनी का शिकार हुईं दुकानों और मकानों पर निशान अब भी बाकी हैं

0 395

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

राजस्थान के करौली में दो अप्रैल को हुए दंगे की आग बुझ चुकी है, लेकिन आगजनी का शिकार हुईं दुकानों और मकानों पर निशान अब भी बाकी हैं। शहर में 12 अप्रैल तक कर्फ्यू और इंटरनेट सेवा बंद है। लोग घरों में कैद हैं, लेकिन करौली में ऐसे हालात क्यों बने, हिंसा क्यों भड़की, पुलिस, खूफिया एजेंसी कहां फैल रहीं, सामजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किसने की ? ऐसे कई सवालों का लोग इंतजार कर हैं। खासकर वे लोग जिनका कोई अपना हिंसा में जख्मी हो गया या जिसकी दुकान और मकान जलकर खाक हो गया।
राजस्थान पुलिस ने दंगा प्रभावित करौली में बच्चे को जलते घर से बचाया, लोगो  ने उसकी आत्मा को सलाम किया – SaharaHindiNews

प्रदेश में कारौली हिंसा कोई पहली घटना नहीं है जिसने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बिगड़ा हो। इससे पहले भी राज्य के कई शहरों में नफरत की चिंगारी ऐसी भड़की कि आगजनी में तब्दील हो गई। अक्टूबर 2019 से राजस्थान नफरत की आग में पांच बार जल चुका है। यह हालात तब हैं जब कोरोना महामारी के कारण दो साल तक प्रदेश में सभी तरह के आयोजनों पर रोक थी।

- Advertisement -

CM Ashok Gehlot: cm gehlot par congress ne badaya bharosa , di rahul gandhi  ke kerala mei jimedari / CM गहलोत पर कांग्रेस ने बढ़ाया भरोसा , राहुल गांधी  के रणक्षेत्र मेंकरौली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बयानों में भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा था कि भाजपा अभी से इलेक्शन मोड में आ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश दौरे पर आए हैं और अमित शाह अब आने वाले हैं। इस दौरान दंगों का होना और जगह जगह तनाव पैदा करना, ये तमाम बातें राजस्थान में इलेक्शन मोड की शुरुआत है। जेपी नड्डा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये आग लगाने के लिए आते हैं। पूरे देश में आग लगा रहे हैं, आए और आग लग गई। ये लोग रैलियां कराते हैं और धर्म के नाम पर भड़काने वाले नारे लगाते हैं, डीजे बजाते हैं जबकि यह सब गैरकानूनी है। करौली हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपीए राज में हुए दंगों को भूला दिया है। केन्द्र में मोदी सरकार के आने से पहले भी राजस्थान में कई बार हिन्दू मुस्लिम दंगें हुए हैं। ऐसे में हिंसा की इस घटना को बीजेपी से जोड़कर कितना उचित है!
लॉकडाउन और पाबंदियों के बीच लोग घरों में रह रहे थे। इसके बाद भी प्रदेश में पांच बार हालात बिगड़े और दो समुदाओं के लोग आमने सामने आ गए। इसका नतीजा भी वहीं हुआ जो हर बार हिंसा में होता है, पथराव, आगजनी, लोगों की मौत और जिंदगीभर के जख्म। आइए, अब आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि प्रदेश का कौन सा जिला कब हिंसा की आग में जला..
राजस्थान के Karauli में दो गुटों में टकराव के बाद इंटरनेट सेवा बंद, 42  घायल; कर्फ्यू - internet in karauli suspends following communal clashes  section 144 imposed till 4 april 2022 nodps ...
टोंक: दशहरा के जुलूस पर पथराव, कर्फ्यू के बाद इंटरनेट सेवा करनी पड़ी थी बंद
08 अक्टूबर 2019: दशहरा का जुलूस निकाला जा रहा था। मालपुरा कस्बे में कुछ उपद्रवियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। हालात काबू करने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा और इंटरनेट सेवा भी बंद करनी पड़ी।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोंक और जयपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर इलाके में तैनात किया गया है। तनाव के कारण रावण का पुतला नहीं जलाया जा सका। प्रशासन ने रातभर  लोगों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद प्रशासन ने 9 अक्टूबर को पुतला दहन कराया।

डूंगरपुर:  उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर भड़की हिंसा, घरों और वाहनों में तोड़फोड़  

24 सितंबर 2020: राजस्थान शिक्षक भर्ती 2018 की अनारक्षित वर्ग की 1167 सीटों को जनजाति वर्ग से भरने की मांग को लेकर सात सितंबर को कांकरी डूंगरी पर महापड़ाव शुरू हुआ। इस दौरान 200 से ज्यादा अभ्यर्थी पहाड़ी पर धरने पर बैठे गए। 14 तारीख को उच्च स्तरीय समिति की बैठक होनी थी, लेकिन वह निरस्त हो गई।
violence in karauli Archives - VijayUpadhyay.comतत्कालीन चौरासी विधायक राजकुमार रोत भी धरने में शामिल हुए। हाईवे जाम की चेतावनी के बाद डूंगरपुर, उदयपुर और प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में युवा महापड़ाव स्थल पर पहुंचते रहे। 24 तारीख को युवाओं के सब्र का बांध टूट गया। इसी दिन दोपहर को युवाओं की भीड़ कांकरी डूंगरी पहाड़ी से उतरी और उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर हिंसा करने लगी। इस दौरान पथराव में 35 पुलिसकर्मी घायल हुए। घरों, होटलों और वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। तीन दिन बाद 27 सितंबर को हाईवे पर खुल सका।\
करौली हिंसा मामला : पुलिस ने 33 लोगों को किया गिरफ्तार, 4 अप्रैल रहेगा  कर्फ्यू, कैलादेवी के श्रद्धालुओं पर कोई रोक नहीं

बारां: दो युवकों की हत्या के बाद हिंसक हुई भीड़, पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले

11 अप्रैल 2021: बारां जिले के छाबड़ा में दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इससे जिले में हिंसा भड़क गई। इसके बाद इंटरनेट बंद कर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। सांप्रदायिक हिंसा के दौरान दर्जनों वाहनों, दुकानों और मकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उग्र प्रदर्शनकारियों ने सरकारी वाहन और संपत्ति को आग के हवाले कर दिया।
झालावाड़: युवाओं के विवाद ने लिया सामप्रदायिक रंग, भड़की हिंसा
19 जुलाई 2021: दो समुदाओं के युवाओं के बीच किसी बाद को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद इस विवाद ने सामप्रदायिक रंग ले लिया और हिंसा भड़क गई। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की जाने लगी। लोगों को काबू करने पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी। हालांकि यह पूरे जिले में ऐसा नहीं किया गया था। पुलिस ने हिंसा भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए थे।
राजस्थान के करौली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, सीएम गहलोत ने
करौली: बाइक रैली के पर पथराव के बाद दो समुदायों में टकराव, 43 से ज्यादा घायल  
02 अप्रैल 2022: हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने 35 से ज्यादा दुकानों, मकानों और बाइकों में आग लगा दी। बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया और शहर में धारा 144 लागू कर दी, लेकिन इससे हालात नहीं संभले। इसके बाद प्रशासन ने जिले में कर्फ्यू लगाया और फिर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज दस अप्रैल रात 12 बजे तक जिले में कर्फ्यू लगा हुआ है।
Report By :- SIMRAN SHUKLA / ZEBA AKHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309