Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड सरकार के विधायक इरफान के बिगड़े बोल: कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी बनाएंगे जामताड़ा की सड़कें

0 454

NEWS DESK,NATION EXPRESS, जामताड़ा (झारखंड)

कंगना का पलटवार करना होगा दिलचस्प
अभी तक विधायक इरफान अंसारी के बिगड़े बोले के बाद एक्ट्रेस कंगना रानौत का कोई जवाब नहीं आया है। क्योंकि वह हाजिर जवाबी और हमला करने के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह अपने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देती हैं। अब देखना होगा कि कंगना कांग्रेस और झारखंड सरकार पर क्या पलटवार करती हैं।

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी एक फिर अपने बयान से विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने कहा है, ‘जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी होगी।’ हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि मेरी जुबान फिसल गई थी, इसलिए ऐसा बोल दिया था।

- Advertisement -

Congress: कांग्रेस MLA इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, कहा- कंगना रनौत के गाल  से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा , Bad words of Congress MLA Irfan  Ansari, said- I will make smoothउन्होंने कहा, ‘जामताड़ा में 15 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जो फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल जैसी चिकनी होगी। ऐसी सड़कें बनेंगी, जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।

BJP ने कहा- कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए

BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति अपनी ओछी सोच और घटिया मानसिकता के लिए लंबे समय से जाने जाते रहे हैं। यह इनकी और इनकी पार्टी की घटिया मानसिक सोच को दिखाता है। कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।’

BJP नेता ने फोन कर पत्नी के गाल की तरह सड़क बनाने की सलाह दे डाली

वहीं, कांग्रेस विधायक के इस बयान के बाद एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर BJP के एक नेता इरफान अंसारी को उनकी पत्नी के गाल की तरह चिकनी सड़क बनाने की सलाह दे रहे हैं। इस पर कांग्रेस विधायक भी हां में हां मिलाते सुनाई दे रहे हैं।

योग शिक्षिका पर दे चुके हैं विवादित बयान। विधायक और योग शिक्षिका की फाइल फोटो।इससे पहले योग शिक्षिका के कपड़े पर दिया था विवादित बयान

अंसारी इससे पहले भी लड़कियों पर विवादित बयान दे चुके हैं। अगस्त 2020 में उन्होंने रांची की योग शिक्षिका और BJP नेता राफिया नाज के विरुद्ध विवादित बयान दिया था। योग शिक्षिका पर योग के दौरान पहने जाने वाले कपड़े को इस्लाम के खिलाफ बताया था। उन्होंने कहा था, ‘राफिया योग के बदले अंग प्रदर्शन करती है।’ इस बयान के बादर विधायक पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप भी लगा था। इसके बाद राफिया ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सुरक्षा में चूक पर कहा- PM को पाकिस्तान चले जाना चाहिए

पंजाब में PM की सुरक्षा में चूक मामले पर उन्होंने कहा था, ‘PM नरेंद्र मोदी को हिंदुस्तान में डर लग रहा है, तो पाकिस्तान चले जाना चाहिए। पाकिस्तान में वह सुरक्षित रह पाएंगे तो मैं उनको पाकिस्तान जाने के लिए टिकट दूंगा।’

Jharkhand: Congress MLA Irfan Ansari supports Taliban BJP hits back -  झारखंडः कांग्रेस MLA ने किया तालिबान का समर्थन, कहा- अब खुश हैं  अफगानिस्तानी, बीजेपी का पलटवारझारखंड में रहना है तो जय जोहार कहना होगा

इससे पहले 16 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के शीत कालीन सत्र के दौरान उन्होंने विवादित बयान दिया था। उन्होंने BJP के लिए कहा था, ‘अगर झारखंड में रहना है तो जय जोहार कहना होगा। शुरुआत भी जय जोहार से और अंत भी जय जोहार से करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले को झारखंड से भागना होगा।’

इससे पहले लालू यादव भी दे चुके हैं इस तरह का बयान

मालूम हो कि सालों पहले लालू प्रसाद यादव ने बिहार की सड़कों को अभिनेत्री हेमा मालिनी की गाल जैसा बनाने की बात कही थी। उस समय वह बिहार के मुख्यमंत्री थे। तब पूरे देश में हंगामा मचा था। उनके खिलाफ कुछ थानों में FIR भी दर्ज कराई गई थी।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK,NATION EXPRESS, जामताड़ा (झारखंड)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309