Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BREAKING NEWS : ड्रग्स माफिया के खिलाफ ATS का वार : बुजुर्ग महिला-पुरुष 1 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ बरकाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

0 352

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

नशा के कारोबारी नशीले पदार्थ की तस्करी करने के लिए तरह-तरह का हरबा इस्तेमाल करते हैं। वे इस कारोबार में नवयुवकों को ही नहीं बुजुर्गों को भी कुरियर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी बानगी गुरुवार को बरकाना रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली । झारखंड एटीएस ने जैसे ही कार्रवाई की तो किसी को एक बार में विश्वास ही नहीं हुआ कि 70 साल के पुरुष व 65 साल की महिला भी नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा एक 45 साल की महिला को भी एटीएस ने जीआरपी बरकाकाना की मदद से छापेमारी कर नशा कारोबार से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लगभग 1140 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ाए नशीले पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

Amphetamines - Alcohol and Drug Foundation

- Advertisement -

750 ग्राम एम्फैटेमिन पाउडर हुआ बरामद
गिरफ्तार लोगों के पास से एम्फैटेमिन पाउडर (कोकीन का विकल्प) 750 ग्रामब्राउन शुगर– 45 ग्राम लगभगहेरोइन मिक्स क्रिस्टल लगभग 350 ग्राम एटीएस ने बरामद किया है इसके अलावा इन लोगों के पास से चार मोबाइल फोनदस हजार रुपया और यात्रा टिकट बरामद किया गया। वहीं, एम्फैटेमिन पाउडर  के बारे में कहा जा रहा है कि पहली बार इसे तमिलनाडु की पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद झारखंड एटीएस ने इस पाउडर को बरकाना रेलवे स्टेशन पर तीन तस्करों से बरामद किया है

झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में छापेमारी, 34 लाख नगद के साथ दो गिरफ्तार  | Jharkhand ATS Arrested Aman Srivastava Gang Two Members With Cash -  Dainik Bhaskar

इनकी हुई गिरफ्तारी
(1)  लालबाबू चौबे (71) जिला- बक्सरबिहार
(2) मीरा चौधरी (45)  जिला- उत्तर 24 परगनापश्चिम बंगाल
(3) पार्वती देवी (65)  जिला–  उत्तर 24 परगनापश्चिम बंगाल

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309