CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते रविवार को एक पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जी दरअसल रायपुर पुलिस को इस मामले क्लू मिलते ही एक्शन टीम बनाकर इस होटल में दबिश देकर हाईप्रोफाइल मामले का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है होटल में कस्टमर, ब्रोकर समेत दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात कलकत्ता, बैंगलुरू की 11 युवतियों को हिरासत किया गया। जी हाँ और यह पूरा प्रकरण राजधानी के तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है। खबरों के अनुसार बीते रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि रायपुर के नामी होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ लड़कियों के मोबाइल से कई नामचीन हस्तियों के नाम पर उनके चैट मिले हैं।

- Advertisement -
कहा जा रहा है रायपुर पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल हयात में पकडे गए इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट लड़किओं के पास से बरामद मोबाइल चैट में छत्तीसगढ़ की कई नामचीन हस्तियों और राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं। हालाँकि पुलिस फ़िलहाल इनमे से किसी किसी नाम को सार्वजनिक नहीं कर रही है। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि होटल के खिलाफ लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी।
एएसपी अभिषेक माहेश्वरी की अगवाई में क्राइम यूनिट की टीम लड़कियों की ग्राहक बनकर होटल हयात पहुंची तब मामले का खुलासा हो पाया। इस मामले के बारे में एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि, “शिकायत मिलने के बाद एसीसीयू कि ओर से कार्रवाई की गई है। इसमें 11 लड़कियां पकड़ी गई है। ज्यादातर लड़कियां अलग अलग राज्यों से है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Report By :- NANDINI DAS, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर