Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DGP और SSP ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बच्चों को झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान से किया सम्मानित

0 1,033

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बच्चों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीजीपी नीरज सिन्हा ने 74 लोगों को सम्मानित किया.

झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह : डीजीपी नीरज सिन्हा ने सफलता  पाने वाले 74 लोगों को किया सम्मानित - NEWSWINGखेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने वाले लोगों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता की भावनाओं की कद्र करते हुए उन्हें गौरवान्वित होने का मौका देना चाहिए. डीजीपी ने मौके पर मौजूद सफलता पाए हुए लोगों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस दौरान डीजीपी के अलावा रांची एसएसपी कौशल किशोर  समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

- Advertisement -

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309