Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

क्रूज ड्रग केस में नया खुलासा, ACTRESS अनन्या पांडे के घर NCB की रेड, NCB ऑफिस में अनन्या पांडे से पूछताछ शुरू, फोन जब्त

0 482

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंबई

NCB Raid: पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंची अनन्या, WhatsApp चैट में आया था नाम

19 दिन बाद बेटे आर्यन से मिले शाहरुख खान:जेल में शाहरुख ने 18 मिनट बिताए, आर्यन की आंखों से छलके आंसू

मीडिया से बात करने से किया परहेजक्ट्रेस के साथ ड्रग्स चैट ने बढ़ाई आर्यन खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

सदमे में आर्यन:जमानत याचिका रद्द होने पर आर्यन खान को लगा है झटका, खबर सुनते ही बैरक के कोने में जाकर बैठे और साध ली थी चुप्पी

क्रूज ड्रग केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने गुरुवार को एक्ट्रेस अनन्या पांडे और शाहरुख खान के घर पर रेड की। अनन्या को आज दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए समन किया गया था, वे तकरीबन दो घंटे की देरी से NCB ऑफिस पहुंची हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। उनके साथ पिता चंकी पांडे और एक वकील भी हैं। आर्यन के वॉट्सऐप चैट से अनन्या के तार जुड़े होने की बात सामने आई है। उनका फोन NCB ने जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

आर्यन खान, अनन्या पांडेNCB के कुछ अधिकारी शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ पर भी पहुंचे। टीम के अधिकारी वीवी सिंह ने बताया कि आर्यन से संबंधित कुछ पेपर वर्क पूरे करने वे उनके घर पहुंचे थे। टीम ने आर्यन के घर एक नोटिस दिया है, जिसमें लिखा है कि अगर उनकी कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परिवार के पास है तो उसे जमा करा दें। NCB को अनन्या घर पर नहीं मिलीं। NCB को अनन्या और आर्यन के बीच के कुछ चैट मिले हैं। इन्हीं चैट की पुष्टि करने को लेकर एक्ट्रेस से पूछताछ के लिए NCB की टीम उनके घर पहुंची। बता दें कि अनन्या और शाहरुख के बेटे आर्यन के बीच अच्छी दोस्ती है। NCB के हाथ जो चैट लगे हैं, उनमें आर्यन ड्रग्स को लेकर अनन्या से बात कर रहे हैं।

अभिनेता शाहरुख खान के वकील भी इस रेड के दौरान मन्नत पर पहुंचे।2 अक्टूबर को आर्यन को क्रूज से पकड़ा गया था
2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी के बाद NCB ने पहले आर्यन और उनके दोस्तों को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस मामले में 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

शाहरुख के घर भी पहुंची एनसीबी की टीम
गुरुवार को शाहरुख के घर ‘मन्नत’ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पहुंची। जांच एजेंसी ने बताया कि वह शाहरुख के घर कुछ जरूरी दस्तावेज लेने गई थी। गुरुवार सुबह ही शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान से जेल में मुलाकात की थी। दोनों के बीच 15 से 20 मिनट बात हुई। बातचीत के बाद शाहरुख खान जेल से निकल गए।

Report By :- MINAKSHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंबई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309