NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंगेर (बिहार)
मुंगेर ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिस जवान पर शादीशुदा महिला को अश्लील मैसेज और वीडियों भेजने का आरोप लगा है।पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस कप्तान ने आरोपी जावन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
एकतरफा प्यार जता रहा था आरोपी जवान
- Advertisement -
मिली जानकारी के अऩुसार मुंगेर जिले के ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में तैनात पुलिस जवान राजेश्वर कुमार गुप्ता शास्त्रीनगर की शादीशुदा महिला के साथ एकतरफा इश्क का इजहार कर रहा था।शुरू में उसने मोबाईल पर बात कर अपने एकतरफा प्यार का इजहार किया , महिला ने इसका प्रतिकार करते हुय़ राजेश्वर का मोबाईल रिसीव करना बंद कर दिया। मोबाईल रिसीव नहीं होने पर आरोपी जवान ने अश्लील मैसेज भेजा शुरू कर दिया।अश्लील मैसेज के बाद उसने अश्लील वीडिय़ों भी भेजना शुरू कर दिया जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।अपनी परेशानी को दूर करने के लिए उसने जिले के एसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर शिकायत की जिसके बाद एसपी ने संबंधित जवान को तलब कर जमकर डांट लगाई और सदर डीएसपी को पूरे मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी जवान के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी की मानें तो किसी भी महिला को अश्लील मैसेज भेजना एक अपराध की तरह है और जब आरोप एक पुलिसकर्मी पर लगे तो मामला और ज्यादा गंभीर हो जाता है।शिकायत के तुरंत बाद ही आरोपी जवान को गिरफ्तार कर मोबाईल जब्त कर लिया है।इसकी जांच के लिए डीएसपी सदर को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में दोषी पाए जाने वालों पर विभागीय कार्रवाई होगी।एसपी ने महिला का मेडिकल कराने साथ ही 164 का बयान दर्ज कराने के लिए आदेश दिया है।
डीएसपी कार्यालय में हुई थी आरोपी जवान की पीड़ित महिला से पहली मुलाकात
दरअसल मार्च 2021 में पीड़ित महिला अपने ससुराल वालों के खिलाफ डीएसपी कार्यालय में आवेदन देने आयी थी।इस दौरान महिला ने पुलिस जवान राजेश्वर गुप्ता से भी मुलाकात की थी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से बचाने के लिए सहयोगी की अपील की थी।इसके लिए उसने अपना मोबाईल नंबर भी दिया था।आरोपी पुलिस जवान ने महिला की परेशानी का नाजायज फाईदा उठाने की कोशिश की और पहले मोबाईल पर बात करना शुरू किया।काम से ज्यादा इधर-धुर की बात से परेशान महिला ने राजेश्वर का फोन रिसीव करना बंद कर दिया।जिसके बाद उसने अश्लील मैसेज और वीडियों भेजना शुरू कर दिया जिससे परेशान महिला ने एसपी से शिकायत कर आरोपी जवान पर कार्रवाई की मांग की है।
Report By :- SHALINI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मुंगेर (बिहार)