Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड पुलिस का सनसनीखेज खुलासा : आतंकियों के स्लीपर सेल ने लोहरदगा में रामनवमी जुलूस के दिन पथराव कर के सांप्रदायिक हिंसा करवाई

0 455

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची / लोहरदगा

लोहरदगा रामनवमी जुलूस पर पथराव का आतंकी कनेक्शन, फुटबॉल कंपटीशन के नाम पर फंडिंग, ऑटो से घूम रहे थे स्लीपर सेल के सदस्य

एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि स्लीपर सेल के सदस्य ऑटो से उस क्षेत्र में घूम रहे थे। इसकी जानकारी प्रशासन को मिली। तत्काल प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसकी भनक लगने पर वे निकल गए, जिस कारण स्लीपर सेल के सदस्यों के बारे में प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं मिल पाई।

- Advertisement -

झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को धार्मिंक उन्माद फैलाकर दो पक्षों को लड़ाने की कोशिश की गई। अब झारखंड POLICE ने शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है कि आतंकियों के स्लीपर सेल ने इस घटना को अंजाम दिया था। लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा के मामले में अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना को स्लीपर सेल की ओर से अंजाम दिया गया है।

Terrorists were engaged in making sleeper cell in MP | साथी ने किया बड़ा  खुलासा, एमपी में स्लीपर सेल बनाने में जुटे थे चारों आतंकी | Patrika News

फुटबॉल प्रतियोगिता के नाम पर की जा रही थी फंडिंग’
उन्होंने कहा कि स्लीपर सेल के सदस्य किसी संगठन विशेष के संपर्क में रहते हैं और संगठन के निर्देश पर अंजाम देते हैं। लोहरदगा जिले में स्लीपर सेल की गतिविधियां पिछले दो साल से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हिरही गांव में भी पिछले छह महीने से संदिग्ध गतिविधि चल रही थी। फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के नाम पर फंडिंग की जा रही थी। इसकी जानकारी प्रशासन को मिली है।

झारखंड: लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, सांप्रदायिक हिंसा, घरों  में आग लगायी, वाहनों को फूंका - Three Societies - News Magazine

स्लीपर सेल के सदस्य ऑटो से उस क्षेत्र में घूम रहे थे
एसडीओ ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दिन शहर के दुपट्टा चौक से कुटूम-ढोड टोली पथ में स्लीपर सेल के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर सांप्रदायिक हिंसा फैलाना चाहते थे। इसकी भनक समय रहते प्रशासन को मिल गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। स्लीपर सेल के सदस्य ऑटो से उस क्षेत्र में घूम रहे थे। इसकी जानकारी प्रशासन को मिली। तत्काल प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसकी भनक लगने पर वे निकल गए, जिस कारण स्लीपर सेल के सदस्यों के बारे में प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। इसी बीच जब स्लीपर सेल के सदस्यों को यहां किसी घटना को अंजाम देने में कामयाबी नहीं मिली तो वे हिरही में इस घटना को अंजाम दे दिया। एसडीओ ने कहा कि पूरे मामले में दो-तीन बातें काफी महत्वपूर्ण है।

झारखंड: लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, सांप्रदायिक हिंसा, घरों  में आग लगायी, वाहनों को फूंका - Three Societies - News Magazineएसडीओ ने बताया कि हिरही गांव में पथराव की घटना के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी, परंतु दोबारा कुछ लोगों द्वारा लोगों को उकसा कर हमला कराया गया। दूसरी बात यह है कि जब दो समुदायों के बीच विवाद की घटना हो रही थी, उसी बीच भोक्ता बगीचा मेला में आग लगा दिया गया। मेला में आग लगाने की घटना किसी दूसरे ही गुट ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Report By :- MUSKAN GUPTA / ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची / लोहरदगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309