Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बॉर्डर पर तैनात फौजी पत्नी से परेशान : पुलिस से कहा- पत्नी ने बना रखा है कुत्ता’, मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की दे रही धमकी

0 746

NEWS DESK, NATION EXPRESS, अजमेर

अजमेर में एक फौजी ने पत्नी से परेशान होकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस से कहा, पत्नी उसकी तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। उसके चहरे पर कभी कुत्ते का चेहरा तो कभी कुछ और लगा देती है। 

राजस्थान के अजमेर में एक फौजी अपनी पत्नी की हरकतों से पेरशान हो गया। आखिर में तंग आकर उसने पत्नी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। फोटो को एडिट कर उसके चेहरे की जगह कुत्ते का चेहरा लगा देती है। फौजी ने कहा, पत्नी ने उसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित उच्च अधिकारियों को झूठी शिकायतें भी भेजी हैं। इससे उसकी छवि खराब हो रही है।

- Advertisement -

Buy INDIA PAKISTAN BORDER IN RAJASTHAN Pictures, Images, Photos By SHOME BASU - Archival pictures

मामला अजमेर जिले के मांगलियावास थाने का है। भीमपुरा के रहने वाले फौजी मुनव्वर खान (26) ने पत्नी बिस्मिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में मुनव्वर ने बताया कि वह भारतीय सेना में है और वर्तमान में सिक्किम चाइना बॉर्डर पर तैनात है। 18 जनवरी को उसने आरोपी महिला के खिलाफ भैंस और सोने-चांदी के गहने चोरी करने का केस दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने भैंस बरामद कर दिलवा दी, लेकिन गहने अब तक नहीं मिले। इसके बाद से वह नाराज हो गई और फिर गांव भाटुंडी में अलग रहने लगी। पोस्टिंग पर जाने के बाद से वह उसे लगातार परेशान कर रही है।

अजब प्यार की गजब कहानी: पति ने करा दी प्रेमी से पत्नी की शादी, जानिए वजह - An unique love story husband agree and tie the knot wife with her boyfriendपीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला से 30 जुलाई 2020 को उसका नाता विवाह किया था। जबकि वह सभी को कहती है कि उसका निकाह हुआ था। इस तरह की झूठी जानकरी देकर वह उसका शिकायत कर रही है। पत्नी ने उसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित आला अधिकारियों को भी झूठी शिकायत भेजी है। उसने बताया कि इस साल 31 मार्च को बिस्मिल्ला ने वॉट्सऐप स्टेटस पर उसकी फोटो को एडिट कर लगाया। जिसमें उसके चेहरे पर कुत्ते का चेहरा लगाया था। दूसरी तस्वीर में एक महिला नोट उड़ा रही है और उसे वहां खड़ा दिखाया। पत्नी की इस तरह की हरकत से उसकी छवि खराब हो रही है।

इसलिए ऐसा कर रही महिला 
पीड़ित फौजी मुनव्वर का आरोप है कि बिस्मिल्ला जॉब रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए उसे परेशान कर रही है। उसे और उसके माता पिता को जान से मरवाने व मारपीट करने की धमकी फोन पर लगातार दे रही है। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देकर अधिकारियों से शिकायत भी कर रही है।

Report By :- SUJATA MISHRA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, अजमेर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309