Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बॉलीवुड में कोरोना ब्लास्ट: कार्तिक-आदित्य के बाद अब शाहरुख खान और कटरीना कैफ संक्रमित; करण जौहर की बर्थडे पार्टी से फैला कोरोना

0 333

BOLLYWOOD DEK, NATION EXPRESS, MUMBAI

एक्टर कार्तिक आर्यन-आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ के बाद अब शाहरुख खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि, उनके पॉजिटिव आने के बाद शूटिंग शेड्यूल आगे बढ़ा दिया जाएगा।

वहीं, कटरीना पिछले हफ्ते साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ डायरेक्टर श्रीराम राघवन की ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग शुरू करने वाली थीं। कैफ के पॉजिटिव आने के बाद फिल्म का शूटिंग शेड्यूल बढ़ा दिया गया है। यही वजह है कि कैट अबू धाबी में IIFA अवॉर्ड्स सेरेमनी में पति विक्की कौशल के साथ शामिल नहीं हो सकीं। कटरीना दूसरी बार संक्रमित हुई हैं।

- Advertisement -

shah rukh khan katrina kaif bollywood: कटरीना कैफ को हिंदी नहीं बोलने पर  झेलना पड़ा रूखा व्यवहार, शाहरुख ने सुनाया था किस्सा - shah rukh khan was  upset when interviewer asked katrina

करण जौहर की बर्थडे पार्टी से फैला कोरोना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना ने क्वारैंटाइन पीरियड भी पूरा कर लिया है। एक दिन पहले कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर कोविड पॉजिटिव आए थे। इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्ममेकर करण जौहर के 50वें बर्थडे की पार्टी में शामिल होने के बाद 55 गेस्ट पॉजिटिव हुए। करण जौहर की तरफ से इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उनसे जुड़े सूत्र इन खबरों को अफवाह और झूठा बताते हैं।

करण जौहर की पार्टी में शाहरुख, सलमान, विक्की-कटरीना, अभिषेक-ऐश्वर्या सेमत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

पार्टी में शामिल हुए थे कटरीना-शाहरुख समेत कई सेलेब्स
25 मई को हुई इस पार्टी में कटरीना कैफ- शाहरुख खान के अलावा आमिर खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन समेत कई सारे सेलेब्स शामिल हुए थे। अब देखना होगा कि आगे और कितने सेलेब्स पॉजिटिव पाए जाते हैं। मुंबई में कोविड​​-19 के नए मामलों को देखते हुए BMC ने के-वेस्ट वार्ड में फिल्म स्टूडियो को पार्टियां होस्ट न करने को कहा है।

सब कुछ पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया: कार्तिक
कार्तिक ने पॉजिटिव होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा- सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था कि कोविड से रहा नहीं गया। कोविड के कारण उनका IIFA जाना भी कैंसिल हो गया था। इसके पहले कार्तिक कोविड की दूसरी लहर में भी कोरोना की चपेट में आए थे।

आदित्य रॉय कपूर को कोरोना के हल्के लक्षण
सूत्रों ने बताया था कि आदित्य रॉय कपूर को हल्के लक्षण ही हैं। आदित्य के पॉजिटिव होने के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओम:द बैटल विदइन’ का ट्रेलर लॉन्च री-शेड्यूल किया जाएगा, जो कुछ दिनों में होने वाला था। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही आदित्य संक्रमित हुए हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार भी संक्रमित हो गए थे। इस कारण वे कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल नहीं हो पाए थे। अक्षय ने इस बात की जानकारी पोस्ट शेयर कर दी थी।

Report By :- ZEBA KHAN / ALISHA SINGH, BOLLYWOOD DEK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309