Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अग्निपथ स्कीम के विरोध में कांग्रेस का रांची में प्रदर्शन, कहा-देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है केंद्र सरकार

0 439
POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
भारतीय सेना में बहाली की अग्निपथ योजना का विरोध जारी है, विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की इस योजना को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है. कांग्रेस के अनुसार 4 साल के बाद युवा बेरोजगार हो जाएंगे. कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं के भटकने की आशंका जाहिर करते हुए केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की.

- Advertisement -

कांग्रेस का राज्यभर में धरना: अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस ने आज (27 जून) अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की. हटिया विधानसभा क्षेत्र में बिरसा चौक के पास जहां कांग्रेसियों ने धरना दिया वहीं रांची विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने आक्रोश मार्च निकाल कर सांकेतिक रूप से डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की.इससे पहले सत्याग्रह मार्च में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अंजुमन इस्लामिया नूरिया के अध्यक्ष मोहम्मद सऊद आलम, खिजरी के विधायक राजेश कश्यप, जफर खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत अन्य नेता  शामिल हुए. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा युवाओं को जवानी में रिटायर करने की योजना है. केंद्र सरकार को इसे वापस लेना होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा मोदी सरकार का हर निर्णय जनविरोधी है. भूमि अधिग्रहण कानून, कृषि कानून के तरह इस मामले में भी मोदी सरकार घुटने टेकेगी. कार्यक्रम  में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं युवा: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह आंदोलन कोई राजनीतिक दल या कांग्रेस का आंदोलन नहीं है. बल्कि यह देश के लाखों की संख्या में उन युवाओं का आंदोलन है जिसका भविष्य मोदी सरकार ने अंधकार में डाल दिया है वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार ने इस भर्ती योजना को वापस नहीं लिया तो देश के युवा इस तानाशाही सरकार को बदलने की भी माद्दा रखती है और कांग्रेस लगातार देश के युवाओं की आवाज बनती रहेगी जैसे कृषक कानून के समय किया था.

सांसद संजय सेठ का आरोप, अग्निपथ योजना पर देश के युवाओं को दिगभ्रमित कर रही है कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज अग्निपथ योजना का विरोध प्रदर्शन राज्य भर में किया गया. इस पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि अग्निपथ योजना पर देश भर के युवाओं को कांग्रेस दिगभ्रमित कर रही है. यह योजना देश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इससे भारत के युवा आत्मनिर्भर होंगे. सशक्त भारत के निर्माण के सपनों को साकार किया जा सकेगा. यह योजना सशस्त्र बालों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है. यह योजना न केवल नागरिक, समाज में सैन्य लोकाचार के साथ युवाओं को सशक्त करेगी बल्कि अनुशासन और कौशल भी प्रदान करेगी. सेना की बदलती गतिशीलता के अनुरुप युद्ध की तैयारी में भी सुधार होगा.

अग्निवीर में बहाल युवकों को प्रतिभा राशि भी उपलब्ध होगी. 4 साल के बाद जब वे सेवा पूरी कर लेंगे तो उन्हें एकमुश्त राशि भी मिलेगी जिससे युवा रोजगार भी कर सकते हैं.

अग्निवीर जो 4 साल अपनी सेवा पूरी करेंगे, उसके बाद 25 % अग्निवीरों को सेना में बहाली ली जायेगी. बाकी बचे 75% अग्निवीरों को अन्य नौकरियों में चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट, उन्हें पहली प्राथमिकता दी जाएगी. पारा मिलिट्री फोर्स या राज्य सरकार की पुलिस बहाली में इन अग्निवीरों को पहली प्राथमिकता देने की घोषणा की गई है.

Report By :- NEHA SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309