Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट : हवलदार ने फर्जी ग्राहक बन एक हजार में की डील; छह महिला समेत 10 गिरफ्तार

0 516

CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

पश्चिमी विहार में स्थित मॉल में स्पॉ सेंटर की आड़ में वेश्यावृति रैकेट चल रहा था। बाहरी जिला पुलिस ने इस वेश्यावृति रैकेट का पर्दाफाश कर छह महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वेश्यावृति गिरोह को एक महिला चला रहा रही थी। ये रैकेट कई सालों से चल रहा था।

Sex Racket Was Running Under The Guise Of Spa Center Owner And 11 Girls  Arrested

- Advertisement -

बाहरी जिला डीसीपी समीर शर्मा के अनुसार जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी अजमेर की टीम ने इस वेश्यावृति रैकेट का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूलरूप से मथुरा यूपी निवासी व दिल्ली में नांगलोई में रह रहे प्रकाश चंद (47) और मयंक (31), मादीपुर दिल्ली निवासी अनवर (29) व  नांगलोई निवासी इंद्रपाल (35) के रूप में हुई है। ये चारों स्पा सेंटर के ग्राहक थे।

दिल्ली में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, लड़की सहित तीन आरोपी  गिरफ्तार - high profile sex racket exposed in delhi, three accused  including girl arrested

एसआई अंकित को सूचना मिली थी कि पश्चिमी विहार स्थित मॉल में पलक आशा लुक्स स्पा के नाम से स्पा चल रहा है। ये है तो स्पा, मगर इसमें वेश्यावृति करवाई जा रही है। सूचना के बाद स्पेशल स्टाफ प्रभारी अजमेर की देखरेख में एसआई अंकित व महिला एसआई संगीता की टीम ने जांच शुरू की। हवलदार ललित को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। ललित को इंस्पेक्टर अजमेर द्वारा हस्ताक्षर किए गए नोट दिए गए। एसआई अंकित पीछे से ललित को कवर कर रहे थे। रिसेप्शन पर एक महिला और एक एजेंट ने एक हजार रुपये के भुगतान के बाद ललित को मसाज के लिए लड़कियों के चयन के लिए बुलाया। इसके लिए अलग से 1500 रुपये मांगे गए।

Sex Racket Busted In Pune - सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं बांग्लादेशी  लड़कियां - Amar Ujala Hindi News Live

इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर रिसेप्शनिस्ट, एजेंटों, ग्राहकों समेत 10 आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के हस्ताक्षर किए गए नोट बरामद किए गए। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस को जांच में पता लगा कि वेश्यावृति गिरोह को महिला चला रही थी। ये महिला गरीब परिवार से वह अशिक्षित है। जीवनयापन के लिए वह वेश्यावृति में उतर गई थी। वह उसके यहां काम करने वाले युवतियों को 10 हजार रुपये प्रति माह तनख्वाह देती थी। इसे ग्राहक लाने के लिए एजेंट रखे हुए थे। उनको ये प्रतिदिन 200 से 300 रुपये देती थी।

Report By :- MADHURI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309